Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ऐप से फ्रॉड, लोन का लालच, न्यूड तस्वीरें.. दिल्ली में एक्सटॉर्शन का चीनी कनेक्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2022
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
Fraud
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में चाइनीज ऐप के जरिये लोन के नाम पर करोड़ों की उगाही और ठगी करने करने वाले इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों से होने वाली इस उगाही का चीनी कनेक्शन सामने आया है। यह इंटरनेशनल सिंडिकेट लोगों को चाइनीज ऐप के जरिये तुरंत लोन का लालच देता था। इसकी एवज में करोड़ों रुपये की उगाही करते थे। पैसे नहीं देने पर फोन हैक कर कॉन्टेक्ट से जुड़े लोगों को पीड़ित की मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरें भेजते थे। दिल्ली में हाल में इस तरह के कई मामले सामने आए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चाइनीज लोन ऐप रैकेट के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई की है।

चीन से जुड़ा है सरगना का मास्टरमाइंड, 8 संदिग्ध गिरफ्तार
देश भर में की गई छापेमारी में एक महिला सहित आठ संदिग्ध लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें चीन में स्थित मास्टरमाइंड की पहचान की गई है। इसके अलावा विभिन्न देशों से सक्रिय तीन अन्य चीनी संदिग्धों के की भी पहचान हुई है। उगाही और ठगी के पैसों को क्रिप्टोकरंसी के जरिये से चीन, हांगकांग और दुबई भेजा जा रहा था। पुलिस कार्रवाई में एक ही अकाउंट में उगाही के 8.25 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा 25 और खातों की पहचान की गई। इसके अलावा पुलिस ने कैश, कई एसयूवी, लैपटॉप, दर्जनों डेबिट कार्ड और पासबुक जब्त किए हैं।

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से अरेस्ट हुए संदिग्ध
पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट से ऐसे सिंडिकेट के ऑपरेशन पर ऐक्शन लेने के लिए कहा था। इसके बाद डीसीपी (स्पेशल सेल) केपीएस मल्होत्रा के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस निर्दोष लोगों को संदिग्ध तरीकों से परेशान करने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में लिप्त होने के लिए जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर चल रही है। तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलीजेंस के हफ्तों के बाद, एसीपी रमन लांबा, इंस्पेक्टर मनोज और अन्य की टीमों ने गिरफ्तार किया। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से संदिग्धों को अरेस्ट किया गया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और इक्यूपमेंट बरामद किए गए हैं।

जबरन वसूली के लिए भेजते थे मार्फ्ड न्यूड तस्वीरें
जब्त किए गए गैजेट्स एनालिसिस के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी महिलाओं की तस्वीरों को मॉर्फ कर रहे थे। इसके अलावा पीड़ितों के फोन कॉन्टेक्ट में जुड़े लोगों को जबरन वसूली के लिए पीड़ित की न्यूड तस्वीरें भेज रहे थे। दिल्ली पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में ईडी और आयकर विभाग को सूचित करेगी। सिंडिकेट ने लोगों को अपने ऐप के माध्यम से लोन दिया। इसके साथ ही लोन की मूल राशि से 10-20 गुना अधिक पैसों की उगाही की। इतना ही नहीं पेमेंट में में देरी के मामले में, पीड़ितों को धमकाया गया, दुर्व्यवहार किया गया, परेशान किया गया और उन लोगों को बदनाम किया गया।

देश में गैंग का मास्टरमाइंड जोधपुर से गिरफ्तार
पुलिस ने सिंडिकेट के भारत में मास्टरमाइंड कृष्ण उर्फ रविशंकर को जोधपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविशंकर के साथ काम कर चुके एक चीनी नागरिक को भी हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। कृष्णा ने अपने कथित चीनी साथी को बैंक खाते उपलब्ध कराए और जबरन वसूली गई रकम को क्रिप्टोकरंसी में चीन भेज दिया। तीन चीनी नागरिकों के गुप्त खातों की पहचान की गई है। मल्होत्रा ने कहा किगिरफ्तार किए गए लोगों में से एक कार्तिक पांचाल है। कार्तिक पीड़ितों से संपर्क करने या कर्ज लेने वालों के पास कॉल करने वाले लोगों की एक टीम चलाता था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kalash installed on the main peak of Ram temple, CM Yogi expressed happiness

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, CM योगी ने जताई प्रसन्नता

April 15, 2025
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023
Khelo India Youth Games

यूथ गेम्स 2025: बिहार की दिव्या-रुद्रा जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराया, जीता कांस्य पदक

May 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.