Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सुपर अल नीनो भारत में ला रहा तबाही; कहीं बाढ़, कहीं अकाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 24, 2026
in राष्ट्रीय
A A
el niño
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रशांत महासागर की ओर भारत की ओर तबाही आ रही है। इस तबाही का नाम है सुपर अल नीनो। इस क्षेत्र में बनी इस स्थिति का असर पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर पड़ेगा। रिपोर्ट्स में इसे बीते कई दशकों में सबसे भीषण अल नीनो की स्थिति बताया जा रहा है। इसके दस्तक से कहीं बाढ़, तो कहीं भीषण अकाल पड़ने की आशंका है। इस बीच अब एक नई रिपोर्ट में इसे लेकर और भी डराने वाले दावे किए गए हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक अल नीनो के प्रभाव के कारण हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बेहद अधिक बारिश बारिश होगी। इससे आने वाली सर्दियों में नेपाल और आस पास के देशों में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका है। इस रिपोर्ट को काठमांडू स्थित अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र, ‘बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी’ और चीनी विज्ञान अकादमी के संस्थान ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। ‘हिंदुकुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026’ में नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

इन्हें भी पढ़े

Indian economic

भारतीय अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नहीं: वर्ष 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

November 24, 2026
सरकारी कर्मचारी

सरकार ने बदले 76 साल पुराने नियम, इन कर्मचारियों को बिना क्लेम के मिलेंगे पैसे

November 24, 2026
senior citizen savings scheme

सामान्य लोग भी उठा सकते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का फायदा, हर 3 महीने में मिलेगी इनकम

November 24, 2026
india AI

भारत बना दुनिया में एकमात्र मेजर पावर, जापान जैसी ताकतों को पछाड़कर किया कारनामा

November 23, 2026
Load More

बाढ़ से मचेगी तबाही

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। वहीं इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लंबे समय तक शुष्क मौसम रहने और जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने अल नीनो का प्रभाव बेहद भीषण रहने की जानकारी दी है। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक लगभग 60 फीसदी संभावना है कि अल नीनो का प्रभाव 1950 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से सबसे भीषण हो सकता है।

आग लगने का खतरा बढ़ेगा

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सर्दियों में अधिक बारिश होने का मतलब यह नहीं है कि जंगलों में आग लगने का खतरा नहीं रहेगा। हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र के अन्य हिस्सों में लंबे समय तक शुष्क मौसम रहने की आशंका है जिससे घास और अन्य वनस्पतियां इतनी सूख सकती हैं कि उनमें आसानी से आग लग जाए। रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्वी शिजांग और म्यांमा के कुछ हिस्सों में जंगलों और घास के मैदानों में आग लगने की आशंका अधिक से बहुत अधिक जताई गई है।

अकाल की भी आशंका

भारत के कई हिस्सों में अल नीनो के प्रभाव से सूखा पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मॉनसून में बारिश की कमी से धान, कपास, गन्ना और मक्का जैसी फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में कम हुई है। उपज पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। इससे खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्य भी सूखे की घोषणा कर सकते हैं।

सूखे और गर्म सर्दियों के बाद भीषण गर्मी पड़ने से भारत के कुछ हिस्सों में पानी की गंभीर कमी हो सकती है। इससे पहले ऐसा 2015-16 में हुआ था। तब भारतीय रेलवे को सूखे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए सेवा में लगाया गया था। इसके अलावा, पानी और चारे की कमी के साथ-साथ लू चलने से जानवरों की मृत्यु दर बढ़ सकती है और दुग्ध उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इससे आम लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का 75 साल पर ‘साइड हो जाओ’ बयान, क्या है PM मोदी के लिए RSS का संदेश ?

July 11, 2025
India

किस कीमत पर हो सकता है India बदलकर भारत?

September 6, 2023
Naravane's book

72 साल पुराना कानून और नरवणे की किताब… आर्मी रूल-1954 में क्या है प्रावधान?

February 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारतीय अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नहीं: वर्ष 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी
  • सरकार ने बदले 76 साल पुराने नियम, इन कर्मचारियों को बिना क्लेम के मिलेंगे पैसे
  • सुपर अल नीनो भारत में ला रहा तबाही; कहीं बाढ़, कहीं अकाल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.