प्रकाश मेहरा
दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण रोकने के लिए सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण, विक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और इस्तेमाल पर 1 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि पुलिस समेत सभी संबंधित विभाग रोक का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
दिल्ली सरकार पिछले 3 साल से सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाती आ रही है। जनवरी से लेकर अगस्त के महीने तक दिल्ली का औसत एक्यूआई काफी कम रहा है। लेकिन धीरे-धीरे अक्तूबर के महीने में सर्दी बढ़ने के साथ दिल्ली के वातावरण में नमी आती है।







