Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

‘शमी’फाइनल में ‘विराट’ विजय, जीत पर झूम उठा देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2023
in खेल
A A
world cup
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली: भारत ने ‘शमी’ फाइनल में ‘विराट’ विजय हासिल की। वैसे तो यह भारत में हो रहे वनडे विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच था लेकिन जिस तरह मोहम्मद शमी ने प्रदर्शन किया और विराट कोहली ने रिकार्ड 50वां वनडे शतक ठोका तो यह मुकाबला उनके नाम हो गया। ग्रुप चरण में अपने सभी नौ मैच जीतकर अपराजेय रही भारतीय टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

1983 और 2011 में विश्व कप ट्राफी जीतने वाली भारतीय टीम 2003 के फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई थी। अब भारतीय टीम रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी। दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डेस में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए विराट कोहली (117) और श्रेयस अय्यर (105) के शतक की बदौलत चार विकेट पर 397 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद शमी के सात विकेटों की मदद से न्यूजीलैंड को 48.5 ओवर में 327 रनों पर आलआउट कर दिया। शमी ने इस विश्व कप में तीसरी और कुल पांचवीं बार वनडे में पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने इस मैच में वनडे का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम भारत को हराया था लेकिन इस बार अपने घर में रोहित की टीम ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया। भारत ने 12 वर्ष पहले 2011 में वानखेड़े में ही आखिरी बार विश्व कप जीता था। इस बार भी फाइनल घर में ही होना है और जिस तरह टीम प्रदर्शन कर रही है उससे लगता है कि हम तीसरी बार ट्राफी अपने नाम करेंगे। इसी के साथ 10 साल से चला आ रहा आइसीसी ट्राफी का सूखा भी खत्म हो जाएगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा “टीम भारत को बधाई। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई । अद्भुत बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi Speech Rajya Sabha

जुमले गढऩे में बीते नौ साल

May 30, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गणेश जोशी ने ‘परिचालन कठिनाइयों और अवसरों’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

June 21, 2023
PM Trudeau

पीएम टुड्रो का खालिस्तान प्रेम, अपना ही मुल्क करेगा तबाह!

May 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.