प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने कांग्रेस नेता को शनिवार शाम तक जवाब देने को कहा है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था। भाजपा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया था कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है।







