Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

कैसे बनेगी बिजली, उधारी पहुंच गई 1.23 लाख करोड़ रुपये के पार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 10, 2022
in व्यापार
A A
electricity
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कहते हैं सस्ता बेचो पर नकद बेचो। उधारी पर बेचो तो फिर सिर फोड़ने के लिए तैयार रहो। आपको पता ही होगा कि सिर्फ गली-मोहल्ले के दुकानदार ही उधारी पर सामान नहीं बेचते बल्कि इंडस्ट्रिलय प्रोडक्ट भी मिलते हैं। लेकिन, इंडस्ट्री की उधारी समय पर चुक जाए तो खबर नहीं बनती। हम बात कर रहे हैं बिजली बनाने वाली कंपनियों की। इनकी उधारी इस समय 1.23 लाख करोड़ रुपये के ज्यादा की हो गई है। यह उधारी आपके घरों तक बिजली पहुंचाने वाली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (Discom) के ऊपर है।

बढ़ ही रही है उधारी की रकम
सरकार के प्राप्ति पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अप्रैल में डिस्कॉम पर बिजली बिजली बनाने वाली कंपनियों (जेनको) का बकाया सालाना आधार पर 17.3 फीसदी बढ़ा है। अब यह बढ़ कर 1,23,244 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी महीने तक डिस्कॉम पर बिजली वितरण कंपनियों का बकाया 1,05,029 करोड़ रुपये का था। पेमेंट रैटिफिकेशन एंड एनालिसिस इन पावर प्रोक्यूरमेंट फॉर ब्रिंगिंग ट्रांसपैरेंसी इन इन्वॉयसिंग ऑफ जेनरेशन (PRAPTI) पोर्टल के मुताबिक अप्रैल, 2022 में डिस्कॉम पर कुल बकाया पिछले महीने मार्च, 2022 की तुलना में भी बढ़ा है। मार्च में यह 1,17,390 करोड़ रुपये था। बिजली उत्पादकों तथा डिस्कॉम के बीच बिजली खरीद लेनदेन में पारदर्शिता लाने के लिए प्राप्ति पोर्टल मई, 2018 में शुरू किया गया था।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
stock market

पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए बड़ी वजहें

March 2, 2026
Indian economic

जापान को पछाड़ने की राह पर भारत, GDP ने पकड़ी 7.8% की रफ्तार

February 28, 2026
Load More

डिस्कॉम को मिलता है 45 दिनों का ग्रेस पीरियड
बिजली वितरण कंपनियां यदि जेनको आज बिजली खरीदती हैं तो उन्हें आज ही पेमेंट नहीं करना होता है। उन्हें बिजली बिजली उधारी पर मिलती है और उधार चुकाने के लिए 45 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है। उसके बाद यह राशि पुराने बकाये में आ जाती है। ज्यादातर ऐसे मामलों में बिजली उत्पादक दंडात्मक ब्याज वसूलते हैं। अप्रैल, 2022 तक 45 दिन की मियाद की अवधि के बाद भी डिस्कॉम पर कुल बकाया राशि 1,04,885 करोड़ रुपये थी। यह एक साल पहले समान महीने में 84,376 करोड़ रुपये थी। मार्च, 2022 में डिस्कॉम पर कुल बकाया 1,03,331 करोड़ रुपये था।

जेनको को मिली है कुछ राहत
बिजली उत्पादक कंपनियों को राहत के लिए केंद्र ने एक अगस्त, 2019 से भुगतान सुरक्षा प्रणाली लागू है। इस व्यवस्था के तहत डिस्कॉम को बिजली आपूर्ति पाने के लिए साख पत्र देना होता है। केंद्र सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को भी कोविड-19 महामारी की वजह से कुछ राहत दी है। भुगतान में देरी के लिए डिस्कॉम पर दंडात्मक शुल्क को माफ कर दिया गया है। सरकार ने मई, 2020 में डिस्कॉम के लिए 90,000 करोड़ रुपये की नकदी डालने की योजना पेश की थी। इसके तहत बिजली वितरण कंपनियां पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) तथा आरईसी लिमिटेड से सस्ता कर्ज ले सकती हैं। बाद में सरकार ने इस पैकेज को बढ़ाकर 1.2 लाख करोड़ रुपये और उसके बाद 1.35 लाख करोड़ रुपये कर दिया।

किन राज्यों में ज्यादा बकाया?
आंकड़ों से पता चलता है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु की बिजली वितरण कंपनियों का उत्पादक कंपनियों के बकाये में सबसे अधिक हिस्सा है। भुगतान की मियाद समाप्त होने के बाद अप्रैल, 2022 तक डिस्कॉम पर कुल बकाया 1,04,885 करोड़ रुपये था। इसमें स्वतंत्र बिजली उत्पादकों का हिस्सा 55.63 प्रतिशत है। वहीं, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की जेनको का बकाया 21.84 प्रतिशत है।

एनटीपीसी और अडाणी भी फंसी है रकम
सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में अकेले एनटीपीसी को ही डिस्कॉम से 4,223.50 करोड़ रुपये वसूलने हैं। उसके बाद डीवीसी को 3,571.83 करोड़ रुपये और एनपीसीआईएल कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र को 3,179.13 करोड़ रुपये बिजली वितरण कंपनियों से वसूलने हैं। निजी बिजली उत्पादक कंपनियों में अडाणी पावर का बकाया 25,586.73 करोड़ रुपये, बजाज समूह की ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी का 5,309.29 करोड़ रुपये है। वहीं अक्षय ऊर्जा कंपनियों का बकाया अप्रैल, 2022 तक 20,827.22 करोड़ रुपये था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन हाउस

प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता रहा तो कम हो जाएंगे जिदंगी के इतने साल!

August 31, 2023
Bandhavgarh Tiger Reserve

‘बांधवगढ़’ टाइगर रिजर्व या मौत का जाल…?

January 17, 2026

मायावती के रास्ते पर अखिलेश!

January 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स
  • भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!
  • ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.