Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

महंगाई कभी आफ़त तो कहीं राहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
महंगाई
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


महंगाई! भूत प्रेत की तरह उन चंद चीजों में शामिल है, म जिनका नाम ही खौफ पैदा करने के लिए काफी है। हालांकि, पिछले कुछ। दिनों में महंगाई का नाम कहीं राहत के साथ, तो कहीं खुशी के साथ लिया जा रहा है। महंगाई के आंकड़ों में राहत की खबरें तो आ रही हैं। खुदरा महंगाई बढ़ने की रफ्तार पिछले पांच महीनों से लगातार गिर रही है और थोक महंगाई की दर तो सात महीनों से शून्य के नीचे है, यानी महंगाई या महंगाई की रफ्तार नहीं, बल्कि दाम गिर रहे हैं। अब यह दाम गिरना फायदेमंद है या नुकसानदेह यह एक अलग सवाल है, लेकिन महंगाई कम होना या दाम गिरना पहली नजर में खुशखबरी तो है ही, और ऊपर से सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खबर से खुशी का डबल डोज मिल गया। यहां तक कि चुनाव आयोग ने कुछ ऐसे राज्यों में भी सरकार को महंगाई भत्ता बढ़ाने की इजाजत दे दी है, जहां ‘चुनाव चल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

fighter jets

भारत का महाबली AMCA फाइटर जेट बनेगा और भी घातक!

July 13, 2026
Indian Air Force

भारतीय वायुसेना बनी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर एयरफोर्स!

July 13, 2026
international physics olympiad

अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने सभी 5 स्वर्ण जीते, पीएम मोदी ने दी बधाई

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Load More

यह फैसला हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि महंगाई भत्ता बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। महंगाई बढ़ेगी, तो भत्ता बढ़ना भी स्वाभाविक है, लेकिन अखबारों और वेबसाइटों की सुर्खियां देखें, तो लगता है कि मानो इन राज्यों में और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की लॉटरी लग गई है। लोगों को भत्ता दिखता है, मगर यह नहीं दिखता कि इसके पहले महंगाई बढ़ी है, जिसका असर कम करने के लिए भत्ता बढ़ाना पड़ता है।

ऐसा क्यों होता है?

इसकी अपनी कहानी है। केंद्र सरकार के कर्मचारी और राज्य सरकारों या सरकारी कंपनियों के कर्मचारी के अलावा अब ऐसे लोग बहुत कम रह गए हैं, जिन्हें तनख्वाह के साथ महंगाई भत्ता भी मिलता है। वजह यह है कि अर्थव्यवस्था और कारोबारी तौर-तरीकों में बदलाव हुआ है। पुरानी व्यवस्था में सरकारी नियमों के हिसाब से तनख्वाह के साथ मकान किराया भत्ता और महंगाई भत्ता जैसी चीजें जुड़ती थीं और फिर पीएफ वगैरह काटकर तनख्वाह बनती थी। इसके बाद एक सीमा से ज्यादा तनख्वाह वालों को टैक्स भी भरना पड़ता था। इसी चक्कर में मालिकों और कर्मचारियों में सहमति बनने लगी कि ऐसा रास्ता निकाला जाए कि टैक्स भी बच जाए, और हो सके, तो पीएफ भी न चुकाना पड़े, यानी पूरा का पूरा पैसा हाथ में आ जाए। शुरुआत तो ऊंची कुर्सियों पर बैठे लोगों से हुई थी, पर यह सिलसिला तेजी से बढ़ता गया और निजी क्षेत्र में ज्यादातर लोग इसी रास्ते पर निकल पड़े। बीच में कुछ सख्ती और समझदारी का असर है कि पीएफ ज्यादातर लोगों का आज भी कट रहा है और सरकार को भी जब रोजगार का आंकड़ा दिखाना होता है, तो वह बताती है कि इस महीने ईपीएफओ में कितने नए सदस्य जुड़े हैं, यानी कितने नए लोगों को रोजगार मिल गया है। इस आंकड़े पर भी बहस है, पर यह फिर कभी। फिलहाल काम की बात यह है कि देश में रोजगार में लगे लोगों का भी बड़ा हिस्सा अब तनख्वाह के साथ महंगाई भत्ता नहीं पा रहा है। ऐसे लोगों की गिनती बड़ी होने के कारण ही उन्हें लगता है कि जिन सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिला, उनकी लॉटरी लग गई।

अब दूसरी तरफ देखें। महंगाई कम होने की खबरों और खुशखबरियों के बीच एक सर्वे आया है, जो बताता है कि भारत में इलाज का खर्च तेजी से बढ़ा है। भारत में मेडिकल महंगाई की दर एशिया में सबसे तेज 14 प्रतिशत की ऊंचाई पर पहुंची हुई है। इसी साल मार्च में सरकार ने दवा कंपनियों को महंगाई के हिसाब से दाम बढ़ाने की इजाजत दी थी, जिसके बाद अप्रैल में ज्यादातर जरूरी दवाओं के दाम में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी। नीति आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में रोजगार में लगे लोगों की गिनती 52.2 करोड़ थी, जो 2030 तक बढ़कर 56.9 करोड़ हो जाने का अनुमान है। हालांकि चिंताजनक आंकड़ा यह है कि इनमें से सिर्फ 15 प्रतिशत लोग ऐसे होंगे, जिनके इलाज या चिकित्सा बीमा का इंतजाम उन्हें नौकरी पर रखनेवाले संस्थान कर रहे होंगे।

जिस सर्वे में मेडिकल महंगाई का खतरनाक आंकड़ा सामने आया है, उसमें यह फिक्र भी जताई गई है कि इलाज का खर्च बेतहाशा बढ़ने का सीधा असर करीब नौ करोड़ लोगों पर पड़ता है, जिनके महीने के खर्च का 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा सिर्फ इलाज के खाते में चला जाता है। फिक्र की बात है कि 51 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग ही बीमा के बारे में ज्यादा सोचते हैं। जिन लोगों को कोई गंभीर बीमारी हो, उनमें से तो 85 प्रतिशत को यही लगता है कि उन्हें कंपनी की तरफ से कोई सहारा नहीं मिलता है। मेडिकल महंगाई से निपटने का एक तरीका सरकारी अस्पतालों का तंत्र मजबूत करना भी है।

बहरहाल, महंगाई अपने आप में बड़ी समस्या है?

भारत में थोक के भाव गिरने की खबर और खुदरा महंगाई छह प्रतिशत के नीचे आने के बाद भी रिजर्व बैंक आश्वस्त नहीं बैठा है। वित्त मंत्रालय ने अपने मासिक आर्थिक सर्वेक्षण में कहा है कि महंगाई के मोर्चे पर रिजर्व बैंक पूरी तरह चौकन्ना है। मतलब साफ है, अभी सरकार और रिजर्व बैंक आश्वस्त नहीं हैं। सर्वेक्षण का यह भी कहना है कि महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने जो दरें बढ़ाई हैं, उनका पूरा असर होने पर, यानी बैंकों द्वारा दर बढ़ाने और कर्ज की किस्तें बढ़ने का असर बाजार में मांग पर पड़ सकता है, यानी यह बहुत सतर्क रहने का समय है।

यहां एक बात समझनी भी जरूरी है कि महंगाई का नाम सुनकर कितना भी डर लगता हो, भारत जैसे विकासशील देश में महंगाई न होना भी चिंताजनक हो सकता है। महंगाई का सीधा अर्थ तो यही है कि देश में चीजों की मांग बढ़ रही है। अब इस मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाना और उसे बाजार तक पहुंचाना जरूरी हो जाता है। जैसे ही यह किया जाता है, तो अर्थव्यवस्था का चक्का घूमने लगता है। जहां एक हद से ज्यादा महंगाई परेशानी का सबब है, वहीं एक हद से कम महंगाई भी तकलीफ का संकेत हो सकती है। यही वजह है, रिजर्व बैंक महंगाई को खत्म करने नहीं, बल्कि दो से छह प्रतिशत के बीच रखने के इरादे से ही काम करता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal new cabinet

टकराव के बीच केंद्र के किस काम की केजरीवाल सरकार ने की तारीफ, बधाई दी

September 6, 2023
accident

सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान, चार घायल

December 23, 2022
UNSC

राम मंदिर पर पाकिस्तान की ड्रामेबाजी…UN से अपील, मुस्लिम विरासत को खतरा बताया

November 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ का बदला नाम, हर महीने मिलेंगे 2,500
  • वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक
  • रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.