Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पीएम मोदी ने दी गारंटी, तीसरी पारी में देश को बनाउंगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 18, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
PM Modi
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कण्डारी

  • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 19 हजार करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
  • अपने पूरे भाषण के दौरान कई बार पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया काशीवासियों से संवाद
  • बोले पीएम- पहले गरीब सरकार का चक्कर लगाता था, आज सरकार गरीब के दरवाजे पर खड़ी है
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारे लिए चलती-फिरती यूनिवर्सिटी है : मोदी
  • काशी का गौरवगान होता है तब सबसे ज्यादा मुझे खुशी मिलती है : मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से पूरे देश को इस बात की गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से ही देश को आश्वस्त किया और कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब-वंचित ही उनके लिए चार जातियां हैं, इन चारों जातियों के शत प्रतिशत कल्याण से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा। सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी और पूर्वांचल को 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगत दी। वहीं अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कई बार भोजपुरी में लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए चलती फिरती यूनिवर्सिटी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी का गौरवगान जब दुनिया करती है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

इन्हें भी पढ़े

sheikh hasina

शेख़ हसीना का बड़ा दावा, 2024 का छात्र आंदोलन नहीं था शांतिपूर्ण, बताया संगठित राजनीतिक साज़िश

August 5, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Livestock development and research

पशुधन विकास एवं अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा : डुवासु

August 5, 2026
Bachchu Sharma

सर्वसम्मति से बच्चू शर्मा बने मैथिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

August 5, 2026
Load More

पीएम मोदी ने भोजपुरी में की काशीवासियों से शिकायत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में करते हुए कहा कि ”हम ए साल देव दीपावली पर ना रहली, त एदा पारी काशीवाले सब रिकॉर्ड तोड़ देहलन।” उन्होंने कहा कि शिकायत इस बात की है कि दो साल पहले मैं काशी आया था उस देव दीपावली का रिकॉर्ड भी आपने तोड़ दिया, तो घर का सदस्य होने के नाते मुझे शिकायत का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे महादेव की जितनी भी सेवा कर सके उन्हें कम लगता है।

जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास होता है और जब यूपी का विकास होता है तो देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ यहां करीब 19 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें पीने के पानी की सप्लाई, ट्रॉमा सेंटर में क्रिटिकल केयर यूनिट, सड़क, बिजली, गंगा घाट, रेलवे, एयरपोर्ट, सौर ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों के प्रोजेक्ट विकास की गति को और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन सहित चार रेलगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

करोड़ों लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुड़ रहे हैं : मोदी
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांव और हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। इस यात्रा में गाड़ी चल रही है जिसे देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई हैं, उनसे कोई लाभार्थी वंचित ना रहे। पहले गरीब सरकार के पास चक्कर लगाता था अब सरकार खुद चलकर गरीबों के पास जा रही है। इससे सबसे बड़ी चीज जो लोगों को मिली है वो है विश्वास। जिन्हें योजनओं का लाभ मिला है उन्हें ये विश्वास मिला है कि उनका जीवन और बेहतर होगा। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हे भी ये विश्वास मिला है कि एक ना एक दिन योजना का लाभ मिलेगा। देश के अंदर ये विश्वास भी बढ़ा है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

मुझे भी मिला लाभ : मोदी
उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। आत्मविश्वास से भरे बच्चों और महिलाओं से मिलकर ये पता चलता है कि समाज के भीतर कैसी शक्ति छिपी पड़ी है। एक से बढ़कर एक सामर्थ्यवान माताओं, बच्चों, युवाओं को देखने, समझने जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि दो दिन के काशी प्रवास से इतना कुछ सीखने को मिला कि उनका जीवन धन्य हो गया है।

काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही : मोदी
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर भोजपुरी में कहा, ”कहल जाला काशी कबहूं न छांड़िए विश्वनाथ दरबार।” उन्होंने कहा कि सरकार काशी में रिहाइश आसान बनाने के साथ ही काशी को जोड़ने के लिए भी उतनी ही मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी में पर्यटन का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे रोजगार के हजारों नये अवसर बने हैं। प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में जनता से पूछा कि ”एक बार बतावा, गोदौलिया से लंका तक टूरिस्टन क संख्या बढ़ल हव कि नाही।” उन्होंने कहा कि काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम की भी जानकारी दी साथ ही वाराणसी की टूरिस्ट वेबसाइट के बारे में भी बताया, जिसे आज लांच किया गया है। उन्होंने भोजपुरी में ही कहा कि, ”जे बाहर से आवला ओके थोड़ी न पता ह कि ई मलइयो क मौसम हव, जाड़ा में चूड़ मटर क आनंद कोई बाहरी कइसे जान पाई, गोदौलिया क चाट हो चाहे रामनगर क लस्सी ई सब जानकारी वेबसाइट पर मिल जाई।”

ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है : मोदी
प्रधानमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन के बीच शुरू हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर, चित्रकूट में लगने वाले 800 मेगावाट के सौर ऊर्जा पार्क सहित लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी के महत्व पर कहा कि ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है। सरकार ने नमो ड्रोन दीदी का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं उन्होंने बनास डेयरी प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका निर्माण बनारस में तेजी से हो रहा है। अगले एक-दो महीने में ये पूरा हो जाएगा। बनास डेयरी काशी में 500 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।

मोदी की गारंटी के पीछे काशीवासियों की ताकत
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से पूर्वांचल का पूरा इलाका बहुत उपेक्षित रहा है, मगर महादेव के आशीर्वाद से मोदी आपकी सेवा में जुटा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के पीछे काशी के मेरे स्वजनों की ताकत है। आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं मेरे संकल्पों को सशक्त करते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु सहित अन्य गणमान्य और भारी संख्या में काशी की जनता मौजूद रही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोमवार को वाराणसी में स्वर्वेद महामंदिर धाम का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से पूरे देश को इस बात की गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से ही देश को आश्वस्त किया और कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब-वंचित ही उनके लिए चार जातियां हैं, इन चारों जातियों के शत प्रतिशत कल्याण से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा। सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी और पूर्वांचल को 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगत दी। वहीं अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कई बार भोजपुरी में लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए चलती फिरती यूनिवर्सिटी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी का गौरवगान जब दुनिया करती है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

पीएम मोदी ने भोजपुरी में की काशीवासियों से शिकायत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में करते हुए कहा कि ”हम ए साल देव दीपावली पर ना रहली, त एदा पारी काशीवाले सब रिकॉर्ड तोड़ देहलन।” उन्होंने कहा कि शिकायत इस बात की है कि दो साल पहले मैं काशी आया था उस देव दीपावली का रिकॉर्ड भी आपने तोड़ दिया, तो घर का सदस्य होने के नाते मुझे शिकायत का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे महादेव की जितनी भी सेवा कर सके उन्हें कम लगता है।

जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास होता है और जब यूपी का विकास होता है तो देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ यहां करीब 19 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें पीने के पानी की सप्लाई, ट्रॉमा सेंटर में क्रिटिकल केयर यूनिट, सड़क, बिजली, गंगा घाट, रेलवे, एयरपोर्ट, सौर ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों के प्रोजेक्ट विकास की गति को और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन सहित चार रेलगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

करोड़ों लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुड़ रहे हैं : मोदी
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांव और हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। इस यात्रा में गाड़ी चल रही है जिसे देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई हैं, उनसे कोई लाभार्थी वंचित ना रहे। पहले गरीब सरकार के पास चक्कर लगाता था अब सरकार खुद चलकर गरीबों के पास जा रही है। इससे सबसे बड़ी चीज जो लोगों को मिली है वो है विश्वास। जिन्हें योजनओं का लाभ मिला है उन्हें ये विश्वास मिला है कि उनका जीवन और बेहतर होगा। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हे भी ये विश्वास मिला है कि एक ना एक दिन योजना का लाभ मिलेगा। देश के अंदर ये विश्वास भी बढ़ा है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

मुझे भी मिला लाभ : मोदी
उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। आत्मविश्वास से भरे बच्चों और महिलाओं से मिलकर ये पता चलता है कि समाज के भीतर कैसी शक्ति छिपी पड़ी है। एक से बढ़कर एक सामर्थ्यवान माताओं, बच्चों, युवाओं को देखने, समझने जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि दो दिन के काशी प्रवास से इतना कुछ सीखने को मिला कि उनका जीवन धन्य हो गया है।

काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही : मोदी
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर भोजपुरी में कहा, ”कहल जाला काशी कबहूं न छांड़िए विश्वनाथ दरबार।” उन्होंने कहा कि सरकार काशी में रिहाइश आसान बनाने के साथ ही काशी को जोड़ने के लिए भी उतनी ही मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी में पर्यटन का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे रोजगार के हजारों नये अवसर बने हैं। प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में जनता से पूछा कि ”एक बार बतावा, गोदौलिया से लंका तक टूरिस्टन क संख्या बढ़ल हव कि नाही।” उन्होंने कहा कि काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम की भी जानकारी दी साथ ही वाराणसी की टूरिस्ट वेबसाइट के बारे में भी बताया, जिसे आज लांच किया गया है। उन्होंने भोजपुरी में ही कहा कि, ”जे बाहर से आवला ओके थोड़ी न पता ह कि ई मलइयो क मौसम हव, जाड़ा में चूड़ मटर क आनंद कोई बाहरी कइसे जान पाई, गोदौलिया क चाट हो चाहे रामनगर क लस्सी ई सब जानकारी वेबसाइट पर मिल जाई।”

ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है : मोदी
प्रधानमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन के बीच शुरू हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर, चित्रकूट में लगने वाले 800 मेगावाट के सौर ऊर्जा पार्क सहित लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी के महत्व पर कहा कि ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है। सरकार ने नमो ड्रोन दीदी का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं उन्होंने बनास डेयरी प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका निर्माण बनारस में तेजी से हो रहा है। अगले एक-दो महीने में ये पूरा हो जाएगा। बनास डेयरी काशी में 500 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।

मोदी की गारंटी के पीछे काशीवासियों की ताकत
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से पूर्वांचल का पूरा इलाका बहुत उपेक्षित रहा है, मगर महादेव के आशीर्वाद से मोदी आपकी सेवा में जुटा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के पीछे काशी के मेरे स्वजनों की ताकत है। आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं मेरे संकल्पों को सशक्त करते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु सहित अन्य गणमान्य और भारी संख्या में काशी की जनता मौजूद रही।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
HSL organizes Blood Donation Camp under CSR initiative

CSR पहल की पर एचएसएल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

February 24, 2024
Ram temple

सामयिक : आगे भी मंदिर है

January 25, 2023
NASA Voyager

धरती से 24 अरब किमी दूर पहुंचकर खामोश हुआ ये यान, बढ़ी टेंशन

December 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शेख़ हसीना का बड़ा दावा, 2024 का छात्र आंदोलन नहीं था शांतिपूर्ण, बताया संगठित राजनीतिक साज़िश
  • दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ‘टीबी-मुक्त भारत अभियान’ में हुई शामिल
  • पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.