Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर सता रहा EVM वाला डर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 28, 2023
in राष्ट्रीय
A A
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 में अभी करीब 4 महीने का वक्त बाकी है और भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं कांग्रेस तैयारी की बजाय अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने में जुटी है। पार्टी नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को कहा कि यदि ईवीएम की गड़बड़ियों को दूर नहीं किया गया तो भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह चुनाव भारत का भाग्य तय करने वाला है। चुनाव आयोग लगातार ऐसे आरोपों को खारिज करता रहा है। फिर भी विपक्ष के कुछ नेता अकसर ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं।

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता यह मांग भी करते रहे हैं कि ईवीएम से पड़ने वाले 100 फीसदी वोटों में वीवीपैट की व्यवस्था की जाए। यही नहीं VVPAT की इन पर्चियों को बॉक्स में न रखा जाए बल्कि मतदाताओं को दिया जाए। सैम पित्रोदा ने इंटरव्यू में कहा कि राम मंदिर को लेकर उन्होंने जो कहा था, उसे भी तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। जबकि उनका कहना था कि धर्म निजी मामला है और उसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें दुख होता है कि पूरे देश में राम मंदिर को लेकर ही चर्चा हो रही है।

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

भाजपा का प्लान 2024: बढ़ाना है 10% वोट, राज्यसभा वाले भी लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक की भारत न्याय यात्रा को लेकर कहा कि यह बहुत अहम है। हमें तय करना होगा कि हम कैसा देश बनाना चाहते हैं। 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करने वाला है। सैम पित्रोदा ने कहा, ‘क्या आप ऐसा देश बनाना चाहते हैं, जिसमें सभी धर्मों का सम्मान हो। सभी संस्थान स्वायत्तता से चलते हों या फिर हम एक ऐसा राष्ट्र चाहते हैं, जिसमें एक ही धर्म के लोगों का दबदबा रहे।’ ईवीएम को लेकर चिंता जताते हुए पित्रोदा ने कहा कि पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मदन बी. लोकुर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी थी। इस कमेटी की मुख्य सिफारिशों में से एक यह भी था कि वीवीपैट स्लिप मतदाताओं को मिले।

पूर्व जस्टिस की रिपोर्ट लागू करने की उठाई मांग

इससे कन्फर्म हो सकेगा कि लोगों ने जिसे वोट दिया है, उसे ही मिला है या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं इंतजार कर रहा था कि इस बारे में चुनाव आयोग कदम उठाएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो फिर मुझे बोलना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां मसला यह नहीं है कि 5 राज्यों के चुनाव हो गए हैं और अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मामला भरोसे का है और चुनाव आयोग को वह जगाना होगा। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र वन मैन शो में तब्दील हो गया है।

‘EVM नहीं की गईं ठीक तो फिर सही हो जाएगा भाजपा का 400 का दावा’

भाजपा के 400 सीटें जीतने के दावे पर सैम पित्रोदा ने कहा, ‘यदि वे ऐसा सोचते हैं तो उन्हें शुभकामनाएं। यह तो देश को फैसला करना है। लेकिन ईवीएम का मसला आम चुनाव से पहले करने की जरूरत है। यदि ईवीएम को ठीक नहीं किया गया तो 400 वाली बात सही हो सकती है। यदि इस समस्या को दूर कर लिया गया तो फिर ऐसे दावे गलत साबित होंगे।’ वहीं राम मंदिर के मामले पर उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। मेरा कहना इतना भर था कि धर्म निजी मामला है। इसे जनता पर ही छोड़ देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हारी हुई सीटों पर भाजपा की प्लानिंग

October 13, 2022
Islam in danger in China

न हिजाब न अजान, चीन में खतरे में इस्लाम!

June 2, 2023

खसरा संख्या–22 : कलेक्ट्रेट कॉलोनी और उसमें होते अवैध निर्माण

May 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.