Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

भारत के सामने घुटने टेकेंगे अमेरिका और चीन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 1, 2024
in विशेष
A A
india-us-3
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात को कह रहे हैं कि यह दशक भारत का है. जिस पर दुनिया भर की आर्थिक एजेंसियां अपनी मुहर लगा रही हैं. अगर बात साल 2023 की करें तो ग्लोबल इकोनॉमी के लिए कुछ खास नहीं रहा. जियो पॉलिटिकल टेंशन चरम पर रहने की वजह से दुनिया की इकोनॉमी कुछ खास नहीं रही. जर्मनी और कुछ देशों के मंदी में जाने की खबरें आई. लेकिन भारत की इकोनॉमी पर इन सब का बिल्कुल भी असर देखने को नहीं मिला. अब जो अनुमान सामने आया है उससे चीन के साथ अमेरिका भी परेशान है. दोनों ही देशों की इकोनॉमी में गिरावट का अनुमान लगाया गया है. वहीं भारत की इकोनॉमी फिर से दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी बढ़ने वाली इकोनॉमी बन सकती है. आइए इस बात को कुछ आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं.

कितनी रह सकती है भारत की ग्रोथ

इन्हें भी पढ़े

Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
amit shah vs rahul gandhi

राहुल गांधी के अमित शाह पर हमले के बाद बीजेपी का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ‘चर्चा से मत भागना’

August 11, 2026
Sawan Shivratri

सावन शिवरात्रि पर झण्डेवाला देवी मंदिर में आस्था का सैलाब, शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

August 11, 2026
Jhandewala Devi Temple

सावन के दूसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मन्दिर में उमड़े भक्त, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

August 10, 2026
Load More

दुनिया के विकसित देशों में व्यापक निराशावाद और बिगड़ती भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद मार्च तिमाही में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही. जून तिमाही में भारत की इकोनॉमी 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि सितंबर तिमाही में वृद्धि दर 7.6 फीसदी चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 7.7 फीसदी रहा. भारतीय अर्थव्यवस्था की यह रफ्तार दिसंबर तिमाही में भी जारी रहने की उम्मीद है. इस तरह भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख इकोनॉमी बना रहेगा. यानी भारत इस मामले में चीन से आगे रहेगा.

ग्लोबल इकोनॉमी से अमेरिका, चीन तक में गिरावट

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन यानी ओईसीडी के फ्रेश ग्रोथ अनुमान के अनुसार, भारत 2023 में 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगा, जो चीन और ब्राजील की वृद्धि दर क्रमशः 5.2 फीसदी और 3 फीसदी से कहीं अधिक है. ओईसीडी का अनुमान है कि 2024 में इंडियन इकोनॉमी 6.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जबकि चीन की वृद्धि दर 4.7 फीसदी रहेगी. हालांकि, भारत के संदर्भ में ओईसीडी के वैश्विक वृद्धि दर के अनुमान को कुछ कम माना जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका, ब्रिटेन और जापान सहित कुछ प्रमुख इकोनॉमीज में नए साल में ग्रोथ रेट में या तो गिरावट आ सकती है, या इनमें मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विश्व इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार ग्लोबल ग्रोथ 2022 में 3.5 फीसदी से घटकर 2023 में तीन फीसदी और 2024 में 2.9 फीसदी रहने का अनुमान है.

इंडियन इकोनॉमी में तेजी क्यों?

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि भारत की ग्रोथ ने कई बाहरी झटकों के बावजूद काफी जुझारू क्षमता दिखाई है. उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर कौशल और संपत्ति से लैस करने से 2024 और उससे आगे भारत अच्छी वृद्धि हासिल कर सकता है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा कि आने वाले वर्ष में भूराजनीतिक घटनाक्रम फिर से भारत की घरेलू मांग की मजबूती का परीक्षण करेगा. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहेगी, जो चालू वित्त वर्ष से कुछ कम है.

क्या है भारत के लिए टेंशन की बात

इकोनॉमी पर भारतीय रिजर्व बैंक के एक हालिया लेख में कहा गया है कि ग्लोबल लेवल पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत 2023 में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख इकोनॉमी बना रहा. एमपीसी के सदस्य जयंत आर वर्मा ने कहा कि कुछ कठिन वर्षों के बाद आर्थिक माहौल बेहतर हो रहा है. महंगाई घट रही है और वृद्धि बढ़ रही है. ज्यादातर अनुमानों में कहा गया है कि 2024-25 में भारत की वृद्धि दर 2023-24 की तुलना में कुछ कम रहेगी. वृद्धि की राह में सबसे बड़ा जोखिम ग्लोबल इकोनॉमी की सुस्ती और जियो पॉलिटिकल टेंशन है.

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
Dangers of AI Tools

भारत में नहीं होगी AI की राह आसान!

June 9, 2023
शराब

गांव के युवकों में शराब की लत बढ़ी!

November 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी
  • विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग, सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना से मिलती है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना होगा अपराध, तीन साल की जेल और होगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.