Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चुनावी वर्ष 2024 से दुनिया और देश को बहुत उम्मीदें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 5, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
election
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली। कुछ खतरे कभी नहीं टलते। चाहे जितने भी नए साल आएं और चले जाएं। जैसे, ग्लोबल वार्मिंग का संकट। हर बार साल जब बीतता है, तो हमें पता चलता है कि यह साल इतिहास का सबसे गरम साल था। इसके साथ ही यह चेतावनी भी नत्थी होती है कि अगला साल इससे भी गरम हो सकता है। इसी तरह, कुछ उम्मीदें कभी सिरे नहीं चढ़तीं, जैसे विश्व शांति की उम्मीद। अभी जब हमने साल 2024 में प्रवेश किया है, तो दुनिया के एक सिरे पर रूस और यूक्रेन महीनों से खून बहा रहे हैं, तो दूसरी तरफ, गाजा के खिलाफ जंगी अभियान जारी है। हालांकि, बहुत से इतिहासकार कहते हैं कि अगर हम पिछली सदी या उसकी पूर्ववर्ती सदी से तुलना करें, तो 21वीं सदी की दुनिया अपेक्षाकृत शांत है। अब उतने युद्ध नहीं होते, और जो होते हैं, वे उतने भीषण नहीं हैं। वावजूद इसके कि इस सदी में संहारक- क्षमता का विकास भी हुआ है और विस्तार भी।

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

दुनिया राजनीतिक नजरिए से

पर्यावरण और अमन से अलग हम अगर दुनिया को सिर्फ राजनीतिक नजरिये से देखें, तो साल 2024 एक महत्वपूर्ण वर्ष होने वाला है। इसी 7 जनवरी को पड़ोसी बांग्लादेश में आम चुनाव है। उसके बाद तकरीबन हर महीने दुनिया भर में ढेर सारे चुनाव होंगे। इंटेग्रिटी इंस्टीट्यूट के आंकड़ों को अग्र सही मानें, तो इस साल पूरी दुनिया के 78 देशों में तरह-तरह के चुनाव होंगे। दुनिया की आधी से ज्यादा वयस्क आबादी इस साल अपनी सरकार चुनने घर से निकलेगी। इनमें भारत और अमेरिका जैसे दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र के साथ ही, रूस और यूक्रेन जैसे देश भी हैं। बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका के आम चुनाव भी इसी साल होने हैं। अगर तालिबान काबिज न हुए होते, तो शायद अफगानिस्तान में भी इसी साल चुनाव होते।

2024 में दुनिया में चुनाव

कहा जा रहा है कि इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक ही साल में दुनिया के इतने सारे देशों में सरकारों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। अगर ऐसा है भी, तो यह महज गणित का एक संयोग है, क्योंकि इसके पीछे न कोई राजनीतिक ट्रेंड है और न कोई ऐसी प्रक्रिया, जो एक साथ इतने देशों को जनादेश की ओर धकेल रही हो, मगर इतिहास में यह पहला मौका जरूर है, जब दुनिया के अनेक देशों में लोकतंत्र की मजबूती पर संदेह व्यक्त किए जाने लगे हैं।

कुछ साल पहले हार्वर्ड विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों स्टीवन लेविस्की और डेनियल जिबल्ट ने एक किताब लिखी थी- हाउ डेमोक्रेसीज डाइज, यानी लोकतंत्र कैसे मर जाते हैं। जिस समय यह किताब बाजार में आई, उस समय अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार थी और उन तमाम संस्थाओं पर लगातर हमले हो रहे थे, जिन्हें लोकतंत्र की प्राण-वायु माना जाता है। यह किताब मूल रूप में यही कहती है कि इस सदी में लोकतंत्र को जितना खतरा अपने भीतर से है, उतना बाहर से नहीं है। लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता भी तानाशाह हो सकते हैं और लोगों के उन अधिकारों को खत्म कर सकते हैं, जिनके लिए लोकतंत्र जाना जाता है।

सरकार चुनने की रवायत

जहां तक सरकार चुनने की रवायत का सवाल है, तो उस पर भी एक नया खतरा मंडरा रहा है। इतिहास में पहली बार, इस साल आटिफिशियल इंटेलीजेंस, यानी एआई दुनिया की राजनीति में एक बड़ा हस्तक्षेप करने जा रही है। पिछले कुछ चुनावों की सूरत हमने सोशल मीडिया, फेक न्यूज और डाटा एनालिटिक्स के जरिये बदलते देखी है, लेकिन एआई का हस्तक्षेप उससे कहीं बड़े बदलाव हमारे सामने खड़े कर सकता है। इससे चुनाव के प्रबंधन में बहुत सारी कुशलता लाई जा सकती है, पर फिलहाल चर्चा इस बात की ज्यादा है कि इसका इस्तेमाल हर तरह के झूठ को सच साबित करने और मतदाताओं को भरमाने में होगा। बहुत-सी रिपोटें बताती हैं कि यह काम शुरू भी हो चुका है। एआई को लेकर एक और बात कही जा रही है। अंततः यह लोकतंत्र को मजबूत बनाएगी, अगर इसके हमले से लोकतंत्र बच गया तो।

इसलिए इस साल जब दुनिया की आधी से ज्यादा वयस्क आवादी अपने घर से वोट देने निकलेगी, तो वह सिर्फ अपनी सरकार ही नहीं चुनेगी, बल्कि लोकतंत्र के भविष्य का फैसला भी सुनाएगी।

इतिहास में पहला मौका है, जब एक ही साल में दुनिया के करीब 78 देशों में चुनाव होंगे, सरकारों की किस्मत का फैसला होगा- प्रकाश मेहरा

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

क्या नीतीश कुमार बनेंगे INDIA के संयोजक, समर्थन में 5 दल!

August 31, 2023

कांग्रेस बदलने को तैयार नहीं

June 8, 2022
America

अमेरिकी स्वपन का अंत निकट तो नहीं!

August 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.