Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल की दिल्ली में हार, पंजाब के लिए तैयार… कांग्रेस कसूरवार ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 10, 2025
in दिल्ली, राजनीति, विशेष
A A
Kejriwal
23
SHARES
758
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है, चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 11 फरवरी को दिल्ली में पंजाब के अपने सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस (राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास) में होगी. सभी विधायकों को इसकी जानकारी दे दी गई है और उन्हें 11 फरवरी को अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
special high-tech performance

रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

October 14, 2026
Sourav Das and Ashutosh Ranka

तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

October 14, 2026
Load More

अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के उस दावे के बाद बुलाई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि AAP के करीब 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं. बाजवा के अलावा राज्य के कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी AAP विधायकों के अपनी पार्टी के संपर्क में होने की बात कही. आम आदमी पार्टी पहले भी भाजपा पर पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाती रही है. लेकिन इस बार कांग्रेस ने AAP विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. वह 9 फरवरी को पंजाब पहुंचे. इसके तुरंत बाद, सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक 13 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई. बता दें कि पंजाब में गत चार महीने में यह पहली कैबिनेट बैठक होगी, जो इससे 6 फरवरी के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे 10 फरवरी के लिए टाल दिया गया था. दिल्ली चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन (आम आदमी पार्टी 70 में से सिर्फ 22 सीटें जीत सकी) के बाद AAP के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान पंजाब पर केंद्रित हो गया है, जो अब एकमात्र राज्य है, जहां पार्टी की सरकार है।

पंजाब में 2022 में AAP को मिली थी प्रचंड बहुमत

हालांकि, इस बैठक के एजेंडे को गुप्त रखा गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पार्टी विधायकों को दिल्ली में मिली हार से निराश नहीं होने के लिए मोटिवेट करेंगे, केजरीवाल पंजाब के विधायकों को संदेश देना चाहेंगे कि वे ‘सत्ता’ के दंभको खुद पर हावी न होने दें और अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के साथ ‘आम आदमी’ के रूप में फिर से जुड़ें. बता दें कि पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सत्ता हासिल की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए, जहां भाजपा 27 साल बाद सत्ता में आई और AAP के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया, पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि वह राज्य में AAP विधायकों के साथ लंबे समय से संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया कि AAP विधायकों को एहसास हो गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में वापसी नहीं करने जा रही. अन्य विपक्षी नेताओं ने भी पंजाब में AAP के भीतर संभावित टूट और राज्य की सरकार में फेरबदल की भविष्यवाणी की।

दिल्ली के नतीजे AAP के अंत की शुरुआतः कांग्रेस

पंजाब में कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘दिल्ली के नतीजे AAP के अंत की शुरुआत की ओर इशारा करते हैं. पंजाब के लोगों ने तथाकथित कट्टर इमानदार पार्टी का असली चेहरा भी देख लिया है. केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाया और 2022 में उनके वोट हासिल करने के लिए पंजाच में बड़े-बड़े वादे किए.’ कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के लुधियाना से चुनाव लड़ने और पंजाब सरकार में शामिल होने की संभावना है, जो वर्तमान में खाली है।

बीजेपी का केजरीवाल पर बड़ा बयान!

पंजाब भाजपा के नेता सुभाष शर्मा ने भी यह दावा किया कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. बता दें कि AAP दिल्ली पर 2015 से शासन कर रही थी. उसके 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 विधायक थे. गत 5 फरवरी को हुए चुनाव में वह 22 सीटों पर सिमट गई और भारतीय जनता पार्टी ने 1993 के बाद पहली बार दिल्ली में जीत हासिल की. आतिशी और गोपाल राय को छोड़कर आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता चुनाव हार गए. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, अवध ओझा को अपनी अपनी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

देखिए पूरी रिपोर्ट

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024
World Tribal Day

क्‍यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस, जानिए इतिहास

August 9, 2023
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.