Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिका के बड़े शहरों पर डूबने का खतरा, एक सदी में एक बार आने वाली तबाही

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 3, 2025
in विश्व
A A
US cities are at risk of sinking
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से (न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, वर्जीनिया आदि) में पहले जो बाढ़ सौ साल में एक बार आती थी, वही बाढ़ अब सदी के अंत तक हर साल आने लगेगी. यह डरावनी बात एक नई वैज्ञानिक रिसर्च में सामने आई है. नवंबर 2025 में एक बहुत बड़ी वैज्ञानिक रिसर्च प्रकाशित हुई है.

यह रिसर्च अमेरिका के मशहूर प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की है. इसमें साफ कहा गया है कि जो बाढ़ पहले 100 साल में एक बार आती थी, वही बाढ़ साल 2100 तक हर साल आने लगेगी. इसके मुख्य लेखक हैं अमीरहोसैन बेगमोहम्मदी, जो सिविल इंजीनियर हैं.

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

दो सबसे बड़ी वजहें

समुद्र का पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है… जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियर और बर्फ पिघल रहे हैं. इससे समुद्र का स्तर हर साल ऊंचा होता जा रहा है. अगले 75 सालों में यह कई फीट तक बढ़ सकता है.

तूफान ज्यादा ताकतवर और ज्यादा बार आने लगे हैं… पहले के मुकाबले अब तूफान ज्यादा तेज हवाएं और ज्यादा बारिश ला रहे हैं. कुछ तूफान सीधे तट से टकराते हैं (जैसे 2012 का हरीकेन सैंडी), जो सबसे ज्यादा नुकसान करते हैं.

कंप्यूटर मॉडल ने दिखाया डरावना भविष्य

वैज्ञानिकों ने एक बहुत बड़ा कंप्यूटर मॉडल बनाया. इसमें हजारों काल्पनिक तूफान बनाए गए और समुद्र के बढ़ते पानी को भी जोड़ा गया. नतीजे कुछ इस तरह हैं…

  • 100 साल वाली बाढ़ – 2100 तक हर साल आएगी.
  • 500 साल वाली बाढ़ – अगर हम सुधार करे तो 60 साल में एक आएगी. हम कुछ नहीं कर पाए तो हर 20 साल में आएगी.
  • न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे शहरों में मुख्य खतरा समुद्र के पानी का बढ़ना है.
  • न्यू जर्सी और वर्जीनिया जैसे इलाकों में पानी का बढ़ना + तेज तूफान दोनों मिलकर तबाही मचाएंगे.

छोटे तूफान भी करेंगे बड़ा नुकसान

कनाडा के वैज्ञानिक जेफ ओलरहेड ने बताया कि भविष्य में बहुत छोटे-छोटे तूफान भी पहले जैसे बड़े तूफानों जितना नुकसान करेंगे.

उदाहरण: 2022 में कनाडा में आया तूफान फियोना ने 2 मीटर ऊंची लहरें लाई थीं. अगर समुद्र का स्तर 1 मीटर और बढ़ गया तो सिर्फ आधे ताकत वाला तूफान भी उतना ही नुकसान कर देगा. मतलब – पहले जो बाढ़ 100 साल में आती थी, अब हर 2-3 साल में घरों में पानी घुस जाएगा.

सबसे बड़ा सवाल – हम क्या करेंगे?

वैज्ञानिकों ने कहा कि प्रकृति का व्यवहार तो समझ में आ गया है, लेकिन सबसे बड़ी अनिश्चितता इंसानों की है. दुनिया के नेता कार्बन उत्सर्जन (कोयला, पेट्रोल, फैक्ट्री का धुआं) कम करने में कितने गंभीर होंगे – यही तय करेगा कि हालत कितनी खराब होगी.

अब बचने के लिए क्या करना होगा?

  • घरों को ऊंची और पीछे की जगह पर ले जाना – समुद्र तट से दूर और ऊंचाई पर नए घर बनाना.
  • नई इमारतों के नियम बदलना – अभी जो नियम 100 साल वाली बाढ़ के हिसाब से बने हैं, उन्हें तुरंत बदलना होगा.
  • पुरानी इमारतों को मजबूत करना – ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाना, पानी रोकने की दीवारें लगाना.
  • प्राकृतिक सुरक्षा बचाना – बीच पर रेत के टीले, मैंग्रोव जंगल और दलदल को बचाना पड़ेगा.
  • हर शहर को नया बाढ़ नक्शा बनाना – जो बताए कि अब कहां पानी आएगा.

वैज्ञानिकों का साफ कहना है…

आज की 100 साल वाली बाढ़ कल की हर साल वाली बाढ़ बन जाएगी. अगर हम अभी नहीं जागे तो 50-60 साल बाद हमारे बच्चे हर साल बाढ़ में डूबते घर देखेंगे. अब भी वक्त है – पेड़ लगाइए, बिजली-पेट्रोल बचाइए, सरकारों पर दबाव डालिए कि जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से लें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
France vs Morocco

फ्रांस बनाम मोरक्को : राजनीतिक रूप से आरोपित सेमीफाइनल

December 14, 2022
india economy

मार्च 2026 तक भारत बन सकता हैं विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

September 16, 2024
electricity

बिजली क्षेत्र में संकल्पित प्रयासों से प्रदेश बना सरप्लस स्टेट

January 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!
  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.