Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ईडी पर हो रही है राजनीति!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 6, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
ED
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को लेकर दो खबरें शुक्रवार को चर्चा में थीं। देश के दो अलग-अलग हिस्सों से आने वाली ये खबरें बताती हैं कि आर्थिक अपराध को रोकने के लिए बनी यह संस्था किस तरह से राजनीतिक विवादों में फंस रही है। पहली खबर तमिलनाडु की है, जहां ईडी ने दो गरीब किसानों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज करा दिया और उनके खिलाफ सम्मन भी जारी कर दिया। वह भी उस मामले में, जिसमें अदालत का फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में आ चुका था। हालांकि, यह बात छह महीने पुरानी है, लेकिन अब जब कुछ लोगों ने इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो हंगामा हो गया।

इन्हें भी पढ़े

fighter aircraft

छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!

August 8, 2026
Mohan Bhagwat

युवाओं के सवालों से संवाद तक: मोहन भागवत ने बताया Gen-Z को समझने का रास्ता

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
Load More

इंडी ने अब अपनी गलती स्वीकार कर यह मामला वापस ले लिया है। इस बीच यह भी कहा गया कि ईडी ने राजनीतिक कारणों से दोनों भाइयों को फंसाया था। पुलिस द्वारा ऐसी ज्यादतियों के किस्से कभी-कभार सुनने को मिलते रहते हैं, मगर किसी विशिष्ट काम के लिए बनाई गई संस्था को लेकर ऐसी बात सामने आती है, तो निश्चित तौर पर संस्था के काम-काज का तरीका बदलने की जरूरत है।

राजनीतिक कारणों से कार्यवाही

राजनीतिक कारणों से कार्रवाई करने के आरोप ईडी के लिए नए नहीं हैं, बल्कि आजकल तो जैसे ही वह किसी मामले की जांच शुरू करती है, तुरंत ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं कि यह काम राजनीतिक चदले की भावना से किया जा रहा है। ऐसी संस्था कैसे निष्पक्ष दिखाई दे और उसे लेकर ज्यादा विवाद् न हों, इस पर पूरे देश को गंभीरता से कुछ सोचना और करना चाहिए, लेकिन इसे लेकर पश्चिम बंगाल में जो हुआ, वह उसका तरीका नहीं है, वह आपत्तिजनक और आपराधिक तो संदेशखली नामक स्थान पर राशन घोटाले की जांच के क्रम में छापा मारने पहुंची, तो भीड़ ने पहले उसके अधिकारियों का घेराव किया और फिर उन पर हमला किया गया। जिस गाड़ी में वे जा रहे थे, उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमलावर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख सजहान के समर्थक बताए जा रहे हैं। ईडी की टीम उन्हीं के घर पर छापा मारने जा रही थी। पश्चिम बंगाल के लिए यह नई बात नहीं है, वहां ऐसे मामलों में भी राजनीति सड़कों पर की जाती है, जो अक्सर हिंसक भी हो जाती है।

ईडी को लेकर राजनीति

ईडी को लेकर राजनीति करने के आरोप अनेक जगहों पर लगाए गए हैं, लेकिन बंगाल जैसे दुखद व शर्मनाक दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिले हैं। बहुत से मामले ऐसे हो सकते है, जिनको लेकर इंडी पर राजनीतिक कारणों से कार्रवाई करने के आरोप लगे हों। अभी कुछ ही महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी के काम करने के तरीके पर सख्त टिप्पणियां की थीं। सरकारी आंकड़े भी बताते हैं कि ईडी की कामयाबी की दर काफी कम है। पिछली जुलाई में संसद में सरकार ने बताया था कि ईडी ने अभी तक कुल 5,422 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से सिर्फ 23 मामलों में लोगों को सजा मिल पाई है। यानी इस संस्था की कामयाबी की दर आधा फीसदी से भी कम है।

इंडी पर ईडी का प्रभाव

जाहिर है, इंडी को ज्यादा प्रभावी और निष्पक्ष दिखने वाला संगठन बनाने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है, लेकिन पश्चिम बंगाल में जो हआ है, वह नितांत आपत्तिजनक है। देश के सभी राजनीतिक दलों को इस घटना की निंदा करनी चाहिए। ईडी की केवल आलोचना करने से काम नहीं चलेगा। दोतरफा सुधार के लिए काम करना होगा, ताकि ईडी के प्रति विश्वास और सम्मान में बढ़ोतरी हो।

एक ऐसी सर्वोच्च जांच संस्था कैसे निष्पक्ष दिखाई दे और उसे लेकर ज्यादा विवाद न हों, इस पर गंभीरता से खैर है ही। इंडी की टीम राज्य के कुछ सोचना और कारगर कदम उठाना चाहिए – प्रकाश मेहरा

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केजरीवाल और केसीआर कांग्रेस को पसंद नहीं

January 16, 2023
CM Yogi

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में खरीफ अभियान के तहत फसल उत्पादन की बदली रणनीति

May 12, 2025

संवैधानिक व्यवस्था पर बुलडोजर

June 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!
  • साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.