Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

12th Fail ही नहीं, इन फिल्मों की कहानियां और किरदार भी हैं बेमिसाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 12, 2024
in मनोरंजन
A A
12th Fail
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 12th Fail का नाम इस वक्त हर किसी की जुबान पर है। साल 2023 में अक्टूबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 12th फेल ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही 100 करोड़ की कमाई न की हो, लेकिन मूवी को हर किसी से सराहना मिली है।

विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म के जरिये दुनिया के सामने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी की कहानी को रखा और खास बात ये है कि इस कहानी से हर किसी ने खुद को पूरी तरह कनेक्ट किया। आम जनता से लेकर सितारों तक ने 12th फेल की तारीफों के पुल बांधे हैं।

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

2026 की टॉप 5 फिल्में: स्टारडम नहीं कंटेंट बना Box Office का ‘किंग’

June 29, 2026
सपने वर्सेस एवरीवन

यूट्यूब पर दोबारा रिलीज हुआ 4 साल पुराना ये शो, 8.9 है IMDb रेटिंग

June 28, 2026
mirzapur

मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

June 25, 2026
dharmaan

150 करोड़ की फीस लेने वाले एक्टर की नई फिल्म का पोस्टर देख रह जाएंगे शॉक्ड!

June 24, 2026
Load More

विधु विनोद चोपड़ा ने विक्रांत मैसी स्टारर इस कहानी को बनाते हुए इस बात का खास ख्याल रखा कि लोगों तक मनोज कुमार शर्मा की सिर्फ संघर्ष की कहानी ही नहीं पहुंचे, बल्कि एक आईपीएस ऑफिसर की ड्यूटी से लेकर उनके द्वारा जो भी प्रोटोकॉल फॉलो किये जाते हैं, उन्हें भी बड़ी संजीदगी से दर्शाया।

12th फेल तो एक लेटेस्ट उदाहरण है, लेकिन हिंदी सिनेमा में पुलिस पर आधारित फिल्में 60-70 के दशक से बनती आई हैं। हालांकि, वक्त के साथ मेकर्स इस बात को लेकर काफी सजग हो गए कि वह जब भी असल जिंदगी के किरदार पर कोई कहानी बनाए, तो दर्शकों तक उनका सही मैसेज पहुंचे।

कई फिल्में असल जिंदगी के पुलिस अधिकारियों पर बनी, तो वहीं कुछ उनसे प्रेरित हुईं। चलिए जानते हैं कि वक्त के साथ पुलिस के किरदार के साथ-साथ उनके ऊपर फिल्माई गई फिल्मों में क्या-क्या बदलाव आए।

पहले की फिल्मों में नहीं रखा जाता था इस बात का ध्यान
60-70 और 90 के दशक में भी पुलिस पर आधारित कई फिल्में बनी। प्राण जैसे कई बड़े सितारों ने पुलिस का किरदार अदा किया। हालांकि, इस बीच कई चीजों को लेकर मेकर्स ने लापरवाही बरती। पहले की अधिकतर फिल्मों में एक एक्टर को सिर्फ पुलिस वर्दी पहनाई जाती थी, लेकिन उनकी जॉब से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान नहीं रखा जाता था ।

जैसे कि उनके बढ़े हुए बाल और उनकी पुलिस वर्दी पर स्टार्स, या फिर उनकी बेल्ट और बंदूक। मेकर्स बस इस चीज पर फोकस करते थे कि फिल्म में वह किरदार कौन- सा एक्टर निभा रहा है। इन फिल्मों में जंजीर, अर्ध सत्य, सरफरोश, खाकी जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

वक्त के साथ पुलिस और आर्मी ऑफिसर्स के किरदारों को लेकर सजग हुए मेकर्स
पुलिस अधिकारी हो या आर्मी मैन या फिर एयरफोर्स पायलट ये हमारे देश की शान हैं, ऐसे में वक्त के साथ इन पुलिस अधिकारियों के हावभाव से लेकर उनके पहनावे और प्रोटोकॉल पर मेकर्स ने ध्यान देना शुरू किया और वैसे ही अपनी फिल्मों के जरिये उनके किरदारों को सही से लोगों को दर्शाया।

साल 1999 में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘शूल’ में इस बात का पूरा ध्यान रखते हुए पुलिस की ड्यूटी से लेकर असल जिंदगी में जिस तरह से उनके प्रोटोकॉल हैं, उसे वैसे ही फिल्मी पर्दे पर उतारा गया। इसके अलावा गंगाजल और अब तक छप्पन जैसी कई फिल्में हैं, जिसमें पुलिस की जिंदगी से जुड़ी हर डिटेल्स को ध्यान में रखकर फिल्म में वैसे ही दर्शाया गया, जैसे वे असल जिंदगी में होते हैं।

2014 से दिखने लगे थे महत्वपूर्ण बदलाव
आपको बता दें कि पुलिस अधिकारियों या किसी भी पब्लिक सर्विस वाले शख्स की जिंदगी पर पर बनी फिल्मों की कहानियों में जब मेकर्स ने ज्यादा फिक्शन डालने की कोशिश की, तो साल 2014 में कोर्ट की तरफ से ये नियम लागू कर दिया गया कि कोई भी फिल्म अगर असल जिंदगी के किरदार पर बनाई जाती है, तो उसमें इस फील्ड में एक्सपर्ट शख्स का शामिल होना जरूरी है, ताकि फिल्म देखने वाली ऑडियंस तक एक सही मैसेज जाए।

असल जिंदगी और पुलिस अधिकारियों की जिंदगी से प्रेरित हैं ये फिल्में
वैसे तो हिंदी सिनेमा में पुलिस अधिकारियों पर आधारित कई फिल्में हैं, लेकिन 12th फेल के अलावा अजय देवगन की मूवी गंगाजल ऐसी फिल्म है, जो 1980 के दशक में भागलपुर में बहुचर्चित अंखफोड़वा कांड पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। इन फिल्मों में साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘सहर’ भी, जो असल घटना पर आधारित फिल्म है। यूपी पुलिस में SIT टीम का गठन हुआ था।

इसके अलावा नाना पाटेकर स्टारर फिल्म ‘अब तक छप्पन’ भी मुंबई पुलिस के सब इन्स्पेक्टर रहे दया नायक की असल जिंदगी की कहानी है, जिन्हें पुलिस एनकाउंटर में स्पेशलिस्ट माना जाता था।

आयुष्मान खुराना ने फिल्म आर्टिकल 15 में असल जिंदगी से इंस्पायर होकर पुलिस अधिकारी का किरदार अदा किया था। इन फिल्मों के अलावा लिस्ट में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी है, जो डिप्टी कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल की जिन्दगी से इंस्पायर है। इस लिस्ट में दिल्ली क्राइम और भौकाल जैसी सीरीज रियल लाइफ पुलिस ऑफिसर्स से इंस्पायर हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026

उत्तराखंड की अस्मिता का प्रश्न, स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर दिल्ली में गरजा जन-सैलाब

September 23, 2025
CM Dhami

ग्राम स्तर तक चलाया जाए योग अभियान : सीएम धामी

April 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.