Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

इस बार गैर हाजिर रहे केजरीवाल तो ईडी उठा सकती है यह सख्त कदम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 13, 2024
in दिल्ली
A A
Kejriwal
14
SHARES
457
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल को 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे एकबार फिर विपक्षी भाजपा की सियासी दावपेच का हिस्सा करार दिया है। आम आदमी पार्टी के एक नेता का कहना है कि केजरीवाल 19 जनवरी से दो दिवसीय गोवा दौरे पर रहेंगे। AAP की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने बताया कि केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के अपने दौरे में पार्टी नेताओं और स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे। ऐसे में अब केंद्रीय जांच एजेंसी क्या कानूनी विकल्प आजमाएगी इसको लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यदि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथे समन की अनदेखी करते हैं तो ईडी इस मामले में एक नया पूरक आरोप पत्र दायर कर सकती है। इसमें आम आदमी पार्टी को कथित शराब घोटाले की रकम को हासिल करने वाले ‘लाभार्थी’ के रूप में आरोपित किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह आम आदमी पार्टी के भविष्य के लिए बेहद ‘खतरनाक’ कदम होगा। फिर यह मामला अदालत के हवाले हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
Load More

AAP के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते जांच की आंच सीधे केजरीवाल पर भी आ सकती है। सनद रहे ईडी अपने आरोप पत्र में दावा कर चुकी है कि आम आदमी पार्टी ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की ‘आपराधिक आय’ का इस्तेमाल किया था। यही दलील (45 करोड़ रुपये की ‘आपराधिक आय’ AAP को गई) दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी। इस पर सर्वोच्च अदालत ने बेहद तल्ख अंदाज में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा था कि फिर इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) को भी आरोपी क्यों नहीं बनाते…

हालांकि केजरीवाल के गैर हाजिर रहने की दशा में ईडी का अगला कदम क्या होगा इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वैसे देखने वाली बात होगी कि दोनों ही पक्ष आगे क्या कदम उठाते हैं। वैसे दोनों पक्षों यानी ईडी और केजरीवाल के पास अदालत का दरवाजा खटखटाने का विकल्प खुला है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की तरह केजरीवाल भी अग्रिम जमानत के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यही नहीं ईडी के पास भी कोर्ट जाने का विकल्प है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए चौथे नोटिस को आम आदमी पार्टी ने साजिश करार दिया है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ईडी का उपयोग राजनीतिक हित साधने के लिए किया जा रहा है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री का कल (शुक्रवार को) तीन दिन का गोवा जाने का कार्यक्रम सार्वजनिक हुआ और आज (शनिवार) ईडी ने नोटिस जारी कर दिया। हैरत की बात देखिए कि मुख्यमंत्री तक नोटिस बाद में पहुंचता है लेकिन उससे पहले सार्वजनिक हो जाता है। इतने दिनों तक ईडी चुप बैठी रही लेकिन जैसे ही चुनावी कार्यक्रम तय हुआ तो नोटिस भेज दिया गया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मुस्लिम लीग की SC से गुहार, धार्मिक चिह्न है BJP का सिंबल कमल, लगाए बैन

March 20, 2023
money

1 जनवरी से ये 5 बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर होगा असर

December 25, 2024
mcd election delhi

MCD चुनाव: बदला है राजधानी का राजनीति‍क म‍िजाज, किसके पक्ष में जनसमर्थन!

December 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.