Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कांग्रेस और AAP के बीच पहली बैठक में सुलझा दिल्ली का मसला!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 15, 2024
in दिल्ली, राज्य
A A
Congress AAP
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आईएनडीआईए गठबंधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बनी सहमति को आगे बढ़ाते हुए दोनों पार्टियों ने अब सीटों के बंटवारे की औपचारिक बातचीत का पहला राउंड सोमवार को पूरा कर लिया। इस बातचीत का लेकर दोनों पार्टियों ने फिलहाल किसी तरह का खुलासा करने से परहेज किया है मगर मिले संकेतों के अनुसार, दिल्ली में जहां चार-तीन के फार्मूले पर सहमति बनने की संभावना हैं। वहीं, गुजरात, हरियाणा और गोवा में दोनों पार्टियां चुनावी संभावनाओं की गुंजाइश टटोल रही हैं।

आप ने इन राज्यों में की सीट की मांग
बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में एक सीट समेत गोवा और गुजरात में कांग्रेस के सामने कुछ सीटों की मांग रखी है। सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए अगले कुछ ही दिनों में कांग्रेस और आप के नेताओं के बीच दूसरे दौर की बैठक होगी।

इन्हें भी पढ़े

Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026
ram temple

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना

June 23, 2026
Load More

महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस की कल होगी बैठक
आईएनडीआईए में शामिल दलों से चुनावी गठबंधन को जल्द आकार देने में जुटी कांग्रेस की मंगलवार को महाराष्ट्र में उसके गठबंधन महाविकास अघाड़ी के दलों शिवसेना यूबीटी और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेताओं के साथ बैठक होगी। आईएनडीआईए गठबंधन के दलों के बीच 2024 के चुनाव में अधिकतम संभव सीटों पर संयुक्त प्रत्याशी उतारने को लेकर बनी राय के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस ने सीट बंटवारे की यह कसरत दो दिन पहले ही शुरू की।

कांग्रेस की गठबंधन समिति के संयोजक के घर हुई बैठक
बिहार में राजद के नेताओं संग हुई चर्चा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की आप नेताओं आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संदीप पाठक के साथ सोमवार को करीब तीन घंटे चर्चा हुई। कांग्रेस की गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक के घर पर हुई इस बैठक में अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश के साथ दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी मौजूद थे।

आज की बैठक में अरविंद केजरीवाल जी की तरफ से AAP के वरिष्ठ नेताओं को भेजा गया था।

इस चर्चा में हमने वरिष्ठ नेताओं के साथ सीट शेयरिंग और विभिन्न विषयों को लेकर गहन चर्चा की है। कुछ दिन बाद हम फिर से बैठक करेंगे और सीट शेयरिंग की अंतिम चर्चा होगी।

सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर हुई बातचीत
बैठक की चर्चाओं और अंतिम निष्कर्षों के बारे में दोनों पार्टियों ने किसी तरह की टीका-टिप्पणी से परहेज किया। मुकुल वासनिक ने पत्रकारों से केवल इतना कहा कि आज की बैठक में अरविंद केजरीवाल की तरफ से आप के वरिष्ठ नेताओं को भेजा गया था। इस चर्चा में हमने वरिष्ठ नेताओं के साथ सीट शेयरिंग और विभिन्न विषयों को लेकर गहन चर्चा की है। कुछ दिन बाद हम फिर से बैठक करेंगे और सीट शेयरिंग की अंतिम चर्चा होगी।

सकारात्मक दिशा में चल रही है वार्ता
दिल्ली और पंजाब में गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों की राज्य इकाईयों के अलग-अलग रूख समेत अन्य सवालों को टालते हुए वासनिक ने दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ने के साफ संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आइएनडीआइए गठबंधन का मजबूत हिस्सा है और हम मिलकर जोरदार तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे।

सीट बंटवारे की कसरत के संदर्भ में सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर कांग्रेस ने कम से कम चार सीटों पर दावा किया है, लेकिन सत्ताधारी आप विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपने प्रदर्शन के हिसाब से खुद चार सीटों पर लड़ने के साथ तीनें सीटें कांग्रेस को देने के पक्ष में है और इस फार्मूले पर सहमति बन सकती है।

अगले दौर की बैठक में होगा सीट बंटवारे पर अंतिम फैसलाः वासनिक
पंजाब में आप के मुकाबले कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है और ऐसे में राज्य इकाई के विरोध के चलते तालमेल की गुंजाइश नहीं है। हरियाणा में आप की एक सीट की मांग पूरा करना भी कांग्रेस के लिए आसान नहीं। गुजरात में सीटों के तालमेल पर चर्चा का दौर अभी जारी है और इसीलिए वासनिक ने कहा कि सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला अगले दौर की बैठक में हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आरईसी ने जीता गोल्ड शील्ड पुरस्कार

February 3, 2025
AI

AI स्पेस में टैलेंट से भरा पड़ा है भारत, फिर पूरी क्यों नहीं हो रही है मांग?

September 29, 2023
cm shinde

महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास के लिए शाश्वत बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता : सीएम शिंदे

August 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.