नई दिल्ली : दिल्ली में दीवार पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ)के समर्थन में भित्ति चित्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। निहाल विहार इलाके में एक खंभे पर खालिस्तानी संगठन SFJ के समर्थन में नारे यह भित्ति चित्र उकेरा गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली में खालिस्तान के समर्थन में बने भित्ति चित्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसके जरिए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली के किसी इलाके में खालिस्तान के समर्थन में इस तरह की भित्ति चित्र बनाई गई हो या कोई बातें लिखी गई हैं। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। खालिस्तान आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई थी।
गणतंत्र दिवस के बीच अभी हाल ही में कनाडा-आधारित इस खालिस्तानी संगठन के खूंखार आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने एक वीडियो के जरिए धमकी दी है। बता दें कि1 जुलाई 2020 को पन्नु को आतंकवादी घोषित किया गया था। गुरपतवंत सिंह देश में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने और देश की अखंडता पर चोट करने जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
PM को चुनौती देने की हिमाकत
Business Today की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मनाए जाने वाले 75वें गणतंत्र दिवस से पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुपतवंत सिंह पन्नू ने अपने नए वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धमकी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरपतवंत सिंह ने पीएम को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में अकेले आने की चुनौती देते हुए कहा है, ‘मैं मोदी को चुनौती देता हूं कि आप बिना सुरक्षा के दिल्ली में आएं। अगर आप मशहूर लीडर हैं तो दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बिना सुरक्षा के आएं।’






