Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

असली भारत गांव में बसता है : सतीश मुखिया

एक वर्ष में विकसित भारत हेतु मेरा गाँव मेरा योगदान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 19, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

राष्ट्रनीति द्वारा एक वर्ष में विकसित भारत का लक्ष्य संभव है। इसके लिए लोक भागीदारी मंच द्वारा ब्रजभूमि मथुरा में ठोस और अभिनव कार्य किये जा रहे हैं। एक आदर्श समाज व्यवस्था हेतु प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर समाज के अंतर्गत मथुरा स्थित राया विकास खंड के गांव बलदेवगढ़ ताल में मेरा गाँव मेरा योगदान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। चार अवस्थाओं वाले इस कार्यक्रम की पहली अवस्था डिजिटल गाँव का काम पूरा हो चुका है। गाँव के प्रत्येक व्यक्ति का कंप्यूटर प्रारूप में सम्पूर्ण जीवनवृत्त अर्थात बायोडाटा तैयार किया गया है। ग्रामवासियों के योगदान द्वारा नगण्य निवेश अर्थात जीरो बजट में शत प्रतिशत कनेक्टिविटी के साथ देश का यह पहला डिजिटल गाँव बन गया है। गाँव तथा ग्रामवासियों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी सूचना हेतु तथा परस्पर संवाद हेतु एक व्यापक सूचना तन्त्र विकसित हो चुका है। आगे इस उपलब्धि की रिपोर्ट सरकारों तथा अन्य संस्थानों को भेजी जायेगी। आगामी तीनों अवस्थाओं के अंतर्गत ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न सुधारात्मक और लाभदायक प्रयास किये जायेंगे।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
Load More

गांव में कार्यरत राष्ट्र निर्माण केंद्र द्वारा इस प्रोजेक्ट के विभिन्न आयाम संचालित किए जा रहे हैं। देश के पहले राष्ट्र निर्माण केंद्र का अब विधिवत उद्घाटन करने और आगामी योजनाओं हेतु आज दिनांक 17 जनवरी, 2024 को एक विशेष बैठक आयोजित की गयी। इस अनोखे और लोकहितकारी कार्यक्रम को संचालित करने वाली 5 मुख्य टीमों की लोकल पंचायत परिषद् और ग्रामवासियों ने अपनी अपनी भूमिका का निर्वाह करने के लिए सहमति जताई। प्रस्तावक और YUVA टीम के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने अपनी टीम के साथ गाँव को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया और उपयोगिता बताई। परिवार प्रतिनिधिओं और पडोसी परिवार समूहों की FANS टीम के अध्यक्ष योगेश धनगर ने डिजिटल गाँव की सूचनाओं का वर्णन प्रस्तुत किया। इस अभियान को सहयोग देने वाले विभिन्न संगठनों संस्थाओं की SPG टीम की अध्यक्ष और राया स्थित शिवानी सिनर्जी लाइब्रेरी की संचालक सुश्री शिवानी चौधरी ने इस राष्ट्र निर्माण केंद्र के लिए एक कंप्यूटर प्रदान किया। प्रोजेक्ट टीम के अध्यक्ष सुसज्जित कुमार ने इस अभियान को देशव्यापी बनाने के लिए राष्ट्र निर्माण संसद का प्रारूप प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान श्री बनवारी लाल जी ने शासकीय एवं प्रशासनिक भागीदारों की टीम GAP के अध्यक्ष के रूप में ग्रामीण विकास के इस संगठित अभियान के लिए सहर्ष ही अपनी सहमति प्रदान की। इन टीमों का संयोजन लोकल पंचायत परिषद् के सह संयोजक श्री सतीश मुखिया ने किया। मुख्य संयोजक श्री राजेंद्र वर्मा जी ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। पंचायत सदस्य तथा अन्य अधिकृत सज्जनों को भागीदारी पत्र प्रदान किये गए और उनके सहमति पत्र प्राप्त किये गए। उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने इस अभियान के लिए भावपूर्ण आशीर्वाद के साथ साथ अपना अधिकतम सहयोग और सहायता प्रदान करने का वचन दिया। बैठक में बल्देवगढ़ निवासी श्री राजवीर सिंह, केरन सिंह, भरत सिंह, चन्नी काका, पूर्व प्रमुख श्री रमेश सिंह, सुभाष सूर्यवंशी, विजय सिंह, तेजवीर सिंह, मोहन, तरुण आदि की मुख्य भूमिका रही।

इस अभियान से उत्साहित और समुचित भूमिका के साथ इससे जुड़ने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए राजनीति विज्ञान की परास्नातक छात्रा सुश्री हेमा चौधरी ने भी अपना भरपूर सहयोग और समर्थन प्रदान किया। FANS टीम के सचिव पवन तूफानी ने बैठक की व्यवस्था में मुख्य भूमिका निभाई। अंत में राष्ट्र निर्माण केंद्र के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक सेवाभाव के साथ पर्याप्त स्थान प्रदान करने वाले श्री गाट बाबू ने सभी सज्जनों के लिए आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीआईएसएफ के किशोर कुमार जेना ने 19वें एशियाई खेल में भाला फेंक में जीता रजत पदक

October 4, 2023
दिल्ली में हाई अलर्ट

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट, ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा!

May 9, 2025
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.