Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

11 दिन में 6 प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों की मौत, दहशत के चलते पलायन की सुगबुगाहट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2022
in राष्ट्रीय
A A
kashmiri pandits died
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरेन गांव में कश्मीरी हिंदू की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा से पहले हुई सख्ती से आतंकी बौखला गए हैं और हिंदुओं को टारगेट कर रहे हैं। वहीं, बढ़ते हमलों के कारण लोग पलायन करने की तैयारी में हैं।

बीते बुधवार शाम काकरेन गांव में आतंकियों ने सतीश सिंह (50) को उनके घर की चौखट पर गोलियों से भून दिया। उनकी हत्या के बाद से घर पर सैकड़ों लोगों का आना शुरू हो गया। सब यही पूछ रहे हैं कि आखिर सतीश को क्यों मारा? उसका क्या कसूर था? उनकी पत्नी और तीन बेटियों का बुरा हाल है।

इन्हें भी पढ़े

BJP

13 सीटों के साथ राज्यसभा में बहुमत के और करीब पहुंची बीजेपी!

March 17, 2026
ed action

भारत माला परियोजना घोटाले में ED का एक्शन, खुल सकते हैं बड़े राज

March 17, 2026
loksabha

आठ सांसदों का निलंबन वापस, जानिए संसद में ‘सीजफायर’ की कहानी

March 17, 2026
delhi corona

कोविड पीड़ितों को मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी, न्याय की दिशा में बड़ा कदम या नई चुनौती?

March 15, 2026
Load More

प्रशासन के समझाने पर परिवार ने घाटी नहीं छोड़ी
सतीश सिंह पेशे से ड्राइवर थे। उनकी हत्या के बाद परिवार प्रशासन से जम्मू जाने के लिए गाड़ी भेजने की गुजारिश करता रहा और कहा कि हम सतीश का अंतिम संस्कार जम्मू में ही करेंगे। हालांकि, प्रशासन के सुरक्षा देने के आश्वासन पर परिवार मान गया। गांव में राजपूतों के 8 घर हैं। ये सब 100 सालों से यहां रह रहे हैं। स्थानीय जगदीश सिंह ने बताया कि अब तक यहां डर नहीं था, लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है। यहां के लोग पलायन करने का सोच रहे हैं।

11 दिनों में 6 बार प्रवासियों और कश्मीरी हिंदुओं पर हमले
एक स्थानीय निवासी गुल मोहम्मद ने बताया कि यहां कभी ऐसा नहीं हुआ। 1990 के क्रूर दशक में भी यहां हिंसा नहीं हुई थी। पहली बार गांव में इस तरह की हत्या हुई है। 32 साल में पहली बार कश्मीरी पंडितों ने 3 अप्रैल को बड़ी संख्या में शारिका देवी और दुर्गनाग मंदिर में नवरेह उत्सव मनाया था। इस कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे कश्मीरी पंडितों ने एक साल के भीतर घाटी में लौटने का ऐलान किया था। तब से 11 दिनों में 6 बार प्रवासियों और कश्मीरी हिंदुओं पर हमले हो चुके हैं।

PM मोदी की यात्रा से पहले माहौल बिगाड़ने की तैयारी
घाटी में हाल ही में हिंदू लोगों की टारगेट किलिंग की जा रही है। इससे पहले शोपियां में एक कश्मीरी पंडित पर गोली चलाई गई। उसके बाद पुलवामा में भी बाहर के मजदूरों को गोली मार दी गई। जानकारों का कहना है कि घाटी में सुरक्षा बहुत ज्यादा सख्त है। प्रशासन ने आतंकियों के पनाहगारों के घर जब्त करने के आदेश दिए हैं। इससे आतंकी बौखला गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को जम्मू आ रहे है। ऐसा लगता है कि आतंकी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए हिंदुओं को टारगेट कर रहे हैं। बारामुला में भी एक आतंकी संगठन लश्करे-ए-इस्लामी का खत मिला है, इसमें हिंदू लोगों को धमकी दी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पलायन

बढ़ रहा है पलायन!

March 21, 2023
आम आदमी पार्टी

कितनी कारगर होगी लकीर छोटी करने की यह तरकीब

April 5, 2023
वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’: दिल्ली के सरस्वती कैंप में वृक्षारोपण कार्यक्रम, समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

August 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 13 सीटों के साथ राज्यसभा में बहुमत के और करीब पहुंची बीजेपी!
  • अब स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, AI बनी वजह
  • चैत्र नवरात्र : इन 6 चीजों के दान से बदलेगी तकदीर, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.