Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चांद पर बेजान पड़े इस देश के चंद्रयान में लौट आई जान, जानें कैसे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 29, 2024
in विश्व
A A
Moon Lander
11
SHARES
366
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : चंद्रयान-3 को चांद पर उतारकर भारत ने न सिर्फ दुनिया के अंतरिक्ष दिग्गजों की बराबरी की बल्कि, दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला पहला देश भी बना। चंद्रयान-3 ने सिर्फ लैंडिंग में ही इतिहास नहीं रचा, चांद की खूबसूरत तस्वीरें दुनिया को दिखाईं। चांद पर कई महत्वपूर्ण चीजों की भी खोज की। भारत से प्रेरणा लेते हुए जापान ने भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी लेकिन, उतरते ही इसका धरती से संपर्क टूट गया और उसका चंद्रयान बेजान हो गया था। हालांकि अब चांद पर चमत्कार हुआ है। बेजान पड़े जापान के चंद्रयान में फिर से जान लौट आई है। उसने काम करना भी शुरू कर दिया है। जापान का चंद्रमिशन न सिर्फ उसके लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया है कि उसके चंद्रयान में जान कैसे लौट आई।

बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण नौ दिन तक बेजान रहने के बाद जापान के मून लैंडर ने चांद पर परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी JAXA ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने रविवार देर रात मून लैंडर के साथ संपर्क फिर से स्थापित कर लिया है। एजेंसी ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि मून लैंडर में जो भी गड़बड़ियां थी, वो ठीक कर ली गई हैं।

इन्हें भी पढ़े

दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
AI

AI की अगली महाशक्ति कौन?

September 25, 2026
Load More

लैंड करते ही बेजान हो गया था लैंडर
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि प्रकाश की स्थिति में बदलाव के बाद लैंडर सूरज की रोशनी आसानी से पकड़ पा रहा है। इससे वह चार्ज हो चुका है और अब उसके सौर सेल फिर से काम कर रहे हैं। एजेंसी ने बताया कि 20 जनवरी को जब यह लैंडर चांद पर उतरा तो यह बिजली उत्पन्न नहीं कर सका क्योंकि इसके सौर सेल सूर्य से दूर थे।

एजेंसी के मुताबिक, मून लैंडर स्लिम कई घंटों तक बैटरी पर चला। धरती पर स्पेस सेंटर से काम कर रहे अधिकारियों ने पाया कि लैंडर सूर्य की रोशनी नहीं ले पा रहा है। इसलिए लैंडर को बंद करने का निर्णय लिया गया था।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA ने चांद की एक तस्वीर शेयर की, जो उसके मून लैंडर स्लिम द्वारा ली गई थी। JAXA ने कहा, लैंडर चंद्रमा की उत्पत्ति के बारे में सुराग खोजने के लिए चट्टानों की संरचना का विश्लेषण करेगा। एजेंसी ने कहा कि इस खोज से आने वाले समय में चांद पर ईंधन, पानी और ऑक्सीजन के संभावित स्रोतों का पता लगाया जाएगा। स्लिम मिशन जापान के लिए बेहद महत्वपूर्ण चंद्र मिशन है। क्योंकि इससे पहले के उसके कई प्रयास असफल रहे हैं।

भारत के बाद जापान ने भी कर दिखाया
जापान ने अपने स्मार्ट लैंडर (स्लिम) अंतरिक्ष यान को चांद पर उतारकर दुनिया के दिग्गज देशों की बराबरी कर ली है। जापान भी अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट टचडाउन हासिल करने वाला पांचवां देश बन गया है।

चांद पर कब तक रहेगा
JAXA ने तुरंत यह नहीं बताया कि स्लिम चंद्रमा पर कब तक काम करेगा। इसने पहले कहा था कि लैंडर को चंद्र रात में जीवित रहने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद पर रात के वक्त तापमान -200 डिग्री तक चला जाता है। एक चंद्र रात्रि धरती के 14 दिनों के बराबर चलती है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

December 8, 2023
Opposition

‘INDIA’ को कैसे एकजुट रख पाएंगे विपक्षी दल, गड़बड़ाए समीकरण!

July 31, 2023
राजकीय माध्यमिक विद्यालय

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं, वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें : शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़

December 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.