Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ऐसा क्या बोल रहे थे खरगे, जिसे बड़े ध्यान से सुन रहे थे पीएम मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
pm modi-kharge
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी बात रखी। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण का स्वागत किया, साथ ही इसकी कमियों को भी बताया। खरगे ने अपनी बात जब शुरू की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने मौजूद थे। जेपी नड्डा, पीयूष गोयल भी प्रधानमंत्री के साथ सदन में मौजूद थे। इस दौरान खरगे ने अपनी बात हिमांशु वाजपेयी की एक कविता से शुरू की। उन्होंने कहा, ‘न खाता न बही है, जो तुम बोले वही सही है। न्यूज एक छप रही है सब कुछ बिल्कुल सही है। सच पर FIR क्यों, राशन की मार क्यों, झूठ की जय जयकार क्यों, निष्ठुर है सरकार क्यों। मगर मेरे शहर के लोग देश के लोग ये सवाल मुझसे पूछ रहे हैं।’

जब खरगे ने किया नेहरू का जिक्र

इन्हें भी पढ़े

lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
PM Modi

मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना

September 27, 2026
Gyanesh Kumar

ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

September 27, 2026
ai data lab

AI सीखने सरकार दे रही ट्रेनिंग, कई कोर्स फ्री, जानें कहां से शुरू करें

September 27, 2026
Load More

खरगे ने अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि मैं यही पूछना चाहता हूं कि एक तरफ तो आप अपनी बातों को बहुत सी एडजेक्टिव्स लगाकर बोले। सही है कि हर सरकार अपनी बात को राष्ट्रपति के माध्यम से कहलाती है। लेकिन इस राष्ट्र के जो निर्माता हैं उनको कभी भी हमें नहीं भूलना चाहिए। समृद्धि की इस राह पर जाने के लिए सबको मिल के काम करना है। देश के लोगों को ऊपर लाने के लिए शिक्षा जरूरी है। उनका शिक्षित होना जरूरी है। जब तक वो शिक्षित नहीं होंगे तब तक उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने शिक्षा पर खास प्राथमिकता दी। लोगों को शिक्षित करने के लिए योजनाएं तैयार की। स्कूल, कॉलेज, आईआईटी खोले। ये इंस्टीट्यूशन देश के लिए विजन बने।

एजुकेशन पर खास जोर देने की अपील

खरगे ने आगे कहा कि टेक्निकल एजुकेशंस हों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज हों, इसका लाभ सबको मिलना चाहिए। संविधान में एससी-एसटी और ओबीसी के लिए भी रिजर्वेशन बनाया है। लेकिन इसमें आज ओबीसी के लिए 27 पर्सेंट रिजर्वेशन है, वो उनको मिलना चाहिए जो नहीं मिल रहा। कोई कारण लगा के वो घट जाते हैं। एससी-एसटी के साथ भी ऐसा है। उनको घटाने की कोशिश हो रही। कैसे इसमें कटौती की जाए ये किया जा रहा। कोई सरकार इसके लिए जांच नहीं करती, ये हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। इन चीजों को मैं आपके सामने लाना चाहता हूं। ये समाज की मानसिकता है।

खरगे ने उठाया बीजेपी एक सीएम का मुद्दा

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी के एक मुख्यमंत्री के बयान का जिक्र राज्यसभा में किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक चीफ मिनिस्टर जो पहले कांग्रेस में थे अब वो बीजेपी के साथ हैं। उनका ये कमेंट एससी-एसटी से जुड़ा था, इस एक कमेंट का जिक्र उन्होंने सदन में उठाया जिस पर काफी विवाद हुआ है। खरगे ने फिर इस पर कहा कि हम इस मुद्दे को उठा रहे और प्रधानमंत्री से इस मामले में अपील करेंगे कि कार्रवाई करें। हालांकि सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे की इन बातों को कार्रवाई से अलग कर दिया।

पब्लिक सेक्टर पर खास जोर देने की अपील

खरगे ने प्राइवेट सेक्टर को जोर देने की सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने पब्लिक सेक्टर को और आगे बढ़ाने की अपील की। इसे खत्म नहीं करना चाहिए। पब्लिक सेक्टर्स गरीबों और देश के लिए अच्छा है। अग्निपथ योजना पर भी खरगे ने अपनी बात रखी। लोग ये समझे कि जैसा कि स्टाइपेंड के बाद लोग परमानेंट हो जाएंगे। लगा वो 4 साल बाद मिलिट्री में जाएंगे, लेकिन आज स्थिति क्या है आप 75 लोगों को बाहर कर रहे। 25 लोग ही लिए जा रहे। पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मनोज नरवणे का जिक्र करते हुए खरगे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नरवणे ने बताया कि अग्निपथ योजना सिर्फ आर्मी में आना था लेकिन सरकार इसे एयरफोर्स, नेवी के लिए भी ले आई। परेशान हैं अग्निवीर से जुड़े लोग। इस दौरान खरगे ने फिर कहा कि ‘अच्छे दिनों की आस लगाते हुए हबीब हम बेहतरीन दिन भी गंवाते चले गए।’ अग्निपथ में जवानों को चार साल बाद जाना पड़ रहा। महंगाई का मुद्दा भी मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाया। इस दौरान खरगे ने बिल्किस बानो का मुद्दा भी उठाया।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के ‘अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर’ बयान पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी सहन नहीं करेंगे। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। मैं खुद कहूंगा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Major US airstrike near Hormuz

होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान के गुप्त मिसाइल ठिकाने तबाह

March 18, 2026
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
WCL

WCL में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

October 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.