Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पंजाब में बीजेपी-अकाली दल में फिर से गठबंधन में कहां अटक गई बात?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 11, 2024
in राज्य
A A
bjp akali
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में बीजेपी फिर से एनडीए में अपने पुराने साथियों को लाने की कोशिशों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पंजाब में पार्टी अपने सबसे पुराने साथी शिरोमणि अकाली दल (SAD) को भी एनडीए में लाना चाहती थी। लेकिन,खबरों के मुताबिक यह बातचीत अटक गई है।

ऐसे में लग रहा है कि पंजाब में इस बार के चुनाव में बीजेपी और अकाली दल अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगे और उधर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी अलग-अलग मैदान में उतरने वाले हैं।

इन्हें भी पढ़े

cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
Load More

पिछली बार से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती थी बीजेपी-सूत्र

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल में बातचीत फाइनल क्यों नहीं हो पाई, इसकी कई संभावित वजहें निकलकर सामने आ रही हैं। इसमें सबसे बड़ी बात ये सामने आ रही है कि बदले समीकरण में बीजेपी पिछली बार से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही थी और अकाली दल इसके लिए राजी नहीं हुआ।

कृषि कानूनों के मुद्दे पर एनडीए से अलग होने से पहले तक अकाली दल पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 10 पर खुद भाग्य आजमाता था। जबकि, बीजेपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ती थी।

बीजेपी अकाली दल के घटते जनाधार का दे रही थी हवाला-सूत्र

लेकिन, सूत्रों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने पर अकाली दल का जो प्रदर्शन रहा था, उसके आधार पर बीजेपी कम से कम 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही थी। लेकिन, अकाली दल 2019 वाले सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर ही अटका हुआ था।

गौरतलब है कि पंजाब में अभी अकाली दल का बीएसपी के साथ गठबंधन है, जिसका अपना एक खास जनाधार है। जानकारी के मुताबिक यही वजह है कि अकाली दल बीजेपी की शर्तों पर झुकने के लिए तैयार नहीं था। दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिल रही है कि अकाली दल किसान आंदोलन और सिख बंदियों की रिहाई को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में था, जिसके लिए पार्टी तैयार नहीं थी।

पूर्व अकाली नेताओं को भाजपा में जगन मिलने से भी नाखुशी

दोनों दलों के बीच बातचीत अटकने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि अकाली दल से निकले नेताओं को बीजेपी ने अपने में शामिल किया है, इससे भी वह खुश नहीं है। जैसे कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने इंदर सिंह अटवाल को चुनाव मैदान में उतारा था, जो कि चंरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय से गठबंधन की चर्चा शुरू हुई

ऐसे में अकाली दल को अंदर ही अंदर लगता रहा है कि बीजेपी उसे कमजोर करने की कोशिशें कर रही है। दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शिरोमणि अकाली दल के रवैए ने उसके फिर से एनडीए में वापसी के चर्चे को जन्म दिया था।

पार्टी ने निमंत्रण मिलने पर खुशी जताई थी और सुखबीर सिंह बादल इससे जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे।

एनडीए के पुराने साथियों की वापसी पर काम कर रही है भाजपा

भाजपा लगातार इस कोशिश में जुटी हुई है कि जो पुराने साथी एनडीए से बाहर निकले हैं, उन्हें किसी तरह से गठबंधन में वापस लाया जाए। यहां तक कि वह आरएलडी जैसी पार्टियों को शामिल करके इसके विस्तार पर भी जोर दे रही है।

400 पार के लिए सहयोगियों की वापसी पर फोकस

क्योंकि, खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अगले लोकसभा चुनावों में एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें और बीजेपी के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखा है।

इसी के तहत पहले जेडीयू की वापसी हुई और फिर टीडीपी से बातचीत चलने लगी। कर्नाटक में जेडीएस तो पहले ही एनडीए में शामिल चुका है। लेकिन, शायद पार्टी अपने सबसे पुरानी सहयोगी को मनाने में नाकाम रही है।

2019 लोकसभा चुनाव का क्या रहा था परिणाम

2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन में 3 सीटों पर लड़कर 2 पर चुनाव जीती थी। जबकि, अकाली दल 10 सीटों पर लड़कर भी 2 सीट ही जीत सकी थी।

2022 विधानसभा चुनाव के क्या रहे थे नतीजे

वहीं 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी अकेले 77 सीटों पर चुनाव लड़कर भी 2 सीटें जीती थी। वहीं अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन में 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर भी सिर्फ 3 सीट जीत सका था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
donald trump

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ

June 5, 2026

236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम : सीएम योगी

May 19, 2025
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • तकनीक के क्षेत्र में बड़ी सफलता, पहली बार 5G नेटवर्क से ट्रैक हुई सटीक लोकेशन?
  • इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी
  • हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.