Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सात साल में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी: सीएम योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 23, 2024
in राज्य, विशेष
A A
सीएम योगी
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कण्डारी


गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत तेजी के साथ आगे बढ़ती नई अर्थव्यवस्था है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हम देश पर 200 वर्ष शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। देश के साथ ही उत्तर प्रदेश ने भी अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है। पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) और प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है।

इन्हें भी पढ़े

Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
CM Dhami

उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार

September 24, 2026
cm dhami

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन!

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
Load More

सीएम योगी गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ गोरखपुर में आयकर विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। यहां का सीडी रेशियो 45 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। अगले वित्तीय वर्ष में इसे 65 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। प्रदेश में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2014 में जहां एक लाख 45 हजार लोग इनकम टैक्स रिटर्न भरते थे, आज वह संख्या 12 लाख पर पहुंच चुकी है। बैंकों की तरफ से भी उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सर्वाधिक रुचि दिखाई गई है।

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में नागरिक दायित्वों का निर्वहन महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार टैक्सपेयर्स के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर रही है। टैक्सपेयर्स से मिला पैसा ही देश के विकास के काम आता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए नागरिक कर्तव्यों की सबसे बड़ी भूमिका होगी। हर व्यक्ति अपनी भूमिका को अच्छे से समझ कर उसका निर्वाह करेगा तो विकसित भारत का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर दाताओं को कर जमा करने के लिए स्वतः स्फूर्त तैयार करना नागरिक दायित्व भी है। यदि पैसा नहीं होता तो बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे दिया जा सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय समावेशन के क्रांतिकारी अभियान यथा अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना, मुद्रा ऋण योजना, पीएम स्वनिधि योजना, बीसी सखी जैसी योजनाओं का लाभ व्यापक पैमाने पर लोगों को मिला है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में भारत सरकार और वित्त मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है।

यूपी दंगा मुक्त, कानून व्यवस्था बेहतरीन
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) ने नई ऊंचाई को छुआ है। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट करने को कहा तब उन्हें बताया गया कि प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये का ही निवेश मिल सकता है। इस पर सवाल करने पर कहा गया कि उत्तर प्रदेश से लोगों का भरोसा टूट चुका है इसलिए यहां लोग निवेश नहीं करना चाहते।आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है, यहां गुंडागर्दी नहीं है, कानून व्यवस्था बेहतरीन है। उसका परिणाम भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की उपलब्धियों में देखा जा सकता है।

यूपी में आस्था भी और आजीविका भी
सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का एक माह पूरा हो रहा है। एक माह में वहां 62 से 65 लाख श्रद्धालु पधार चुके हैं। अयोध्या के विकास के समय जिन व्यापारियों को कुछ संशय था, उन्हें पुनर्वासित करने का वचन निभाया गया। आज वही व्यापारी यह बताते हैं कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद उनका व्यवसाय 30 से 50 गुना बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा बदलते उत्तर प्रदेश में आस्था भी है और आजीविका भी।

आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व विख्यात है पूर्वी उत्तर प्रदेश
गोरखपुर में पहली बार आईं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र प्राचीन काल से अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व विख्यात रहा है। गोरखपुर गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली है तो यहां से 90 किलोमीटर की दूरी पर भगवान बुद्ध की जन्मभूमि और 50 किलोमीटर की दूरी पर उनकी महापरिनिर्वाण स्थली है। गोरखपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर संतकबीर की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर है तो 150 किलोमीटर की दूरी पर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और 200 किलोमीटर की दूरी पर काशी विश्वनाथ धाम भी है।

कुंभ तक तैयार हो जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे
सीएम योगी ने निर्मला सीतारमण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय देश के विकास की धुरी होता है। वित्त मंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश का निरंतर सहयोग करने वाली वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने पूर्व में रक्षा मंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छह नोड में विकसित हो रहा डिफेंस कॉरिडोर निवेश के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुका है। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज कुंभ से पहले राष्ट्र को समर्पित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉन्ड का ब्योरा आम किया!

March 18, 2024
news paper

समस्याओं को कम किया जा सकता है, अगर खबरों पर स्वतः संज्ञान ले अधिकारी    

September 13, 2023
BJP masterplan in Delhi

दिल्ली में बीजेपी का मास्टरप्लान, मोदी ने दिया जीत का मंत्र!

January 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच
  • द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.