Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कांग्रेस से पीछा छुड़ाने AAP ढूंढ रही तरह-तरह के बहाने?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 23, 2024
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
AAP Vs Congress
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कब कांग्रेस के सगे हो जाए और कब दुश्मनी कर लें, इसका अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। जिस कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसने के बाद 2013 में आम आदमी पार्टी सियासत में आई थी, उसी कांग्रेस के साथ मिलकर पहली बार केजरीवाल ने सत्ता का स्वाद चखा। हालांकि थोड़े ही दिन बाद केजरीवाल की पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली और उन्होंने मजबूत सरकार बनाते ही कांग्रेस को फिर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। वक्त के साथ-साथ सियासी समीकरण भी बदलता चला गया। कई कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया कि AAP भाजपा की बी-टीम है, मगर इन सबके बावजूद दोनों (कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) ने कई बार एक साथ मंच साझा किया, अब तो वो विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में एक-दूसरे के सहयोगी हैं। हालांकि केजरीवाल शायद एक बार फिर कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए व्याकुल हुए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी कभी-कभी ऐसे दावे करती है, जो बात किसी के भी गले से नीचे उतरना आसान नहीं होता। पिछले 6 महीने से केजरीवाल और उनकी पार्टी एक ही राग अलाप रही है कि ‘मुझे गिरफ्तार किया जाएगा’, ‘लोकसभा चुनाव से पहले मेरी गिरफ्तारी होगी’, ‘वो मुझे चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं’, ‘ईडी का समन गैरकानूनी है’, वगैरह, वगैरह… अब आम आदमी पार्टी की ओर से ऐसा दावा किया गया है, जिससे ये साफ पता चल रहा है कि कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
health survey

CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

June 28, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Load More

दरअसलस केजरीवाल सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने बीते एक दिन पहले ही ये दावा किया कि ‘यदि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करती है तो अगले तीन से चार दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ अब उनके इस दावे को क्या समझा जाए? क्या आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस पर दबाव बनाने का ये कोई नया सियासी तरीका है या फिर कांग्रेस से पीछे छुड़ाने के लिए कोई सॉलिड बहाना?

ऐसा है तो अब तक क्यों नहीं गिरफ्तार हुए केजरीवाल?

आतिशी कह रही हैं कि यदि AAP ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो केजरीवाल को तीन-चार दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दावे में कितनी सच्चाई है, इसे समझिए। वैसे तो केजरीवाल ने पहले ही ये कह दिया था कि वो विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में शामिल हैं, कांग्रेस भी इस गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में इतने लंबे समय से ये गठबंधन चल रहा है तो अब तक केजरीवाल गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? आतिशी का ये दावा कितना सच्चा है, इसे कोई भी खुद ही समझ सकता है।

ममता बनर्जी, नीतीश कुमार के बाद अब अरविंद केजरीवाल

साफ शब्दों में कहा जाए कि केजरीवाल या तो प्रेशर पॉलिटिक्स की ट्रिक अपनाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी को इस गठबंधन से अलग किया और इसका जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया, फिर बिहार में नीतीश कुमार ने भी कांग्रेस को ही कोसा और वापस एनडीए के साथ चले गए। खुद केजरीवाल के साथी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से समझौता करने से साफ इनकार कर दिया है। अब शायद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ने का मन बनाया है। शायद यही वजह है कि आम आदमी पार्टी तरह-तरह के बहाने बना रही है।

भाजपा ने आप के इस आरोप को सिरे से किया खारिज

आतिशी ने ऐसा दावा किया तो भाजपा भी पीछे कहां रहने वाली थी। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता ने हताशा के कारण यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक उनके इस दावे का सवाल है कि ऐसा ‘आप’-कांग्रेस गठबंधन के कारण होने जा रहा है, तो मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा को इस गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है और हम दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट जीतने जा रहे हैं।’

आतिशी ने यह भी दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) शनिवार या सोमवार को केजरीवाल को नोटिस जारी करने वाला है। उन्होंने दावा किया, ‘जब से ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा अंतिम चरण में पहुंचने की खबरें आ रही हैं, बुधवार शाम से ही ‘आप’ नेताओं को संदेश मिल रहे हैं कि यदि ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता किया तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

आम आदमी पार्टी के इस दावे में कितनी सच्चाई है, ये तो भगवान ही जानता होगा। इससे पहले आतिशी ने एक और दावा किया था कि उनके विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने पेशकश की, जिसके बाद भाजपा ने इस आरोप को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस से मामले की जांच की मांग की थी। हालांकि सच और झूठ का सामने आना अभी बाकी है। देखना होगा कि आतिशी का ये दावा हवा-हवाई है या फिर इसमें थोड़ा बहुत दम है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mallikarjun Kharge

गारंटियां ठीक हैं, लेकिन…

May 27, 2023
समलैंगिक विवाह

समलैंगिक विवाह पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग

November 24, 2023

परमात्मा होता है न्याय में मददगार  !

July 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.