Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राजस्थान में 300 साल पुराने मंदिरों पर कांग्रेस ने चलवाई बुलडोजर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 22, 2022
in राज्य
A A
300 year old temples
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अलवर l राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिरों पर बुलडोजर चला है। मंदिरों को प्रतिमाओं समेत धराशायी किया गया है। ये मंदिर राजगढ़ शहर की आबादी वाले इलाके में थे। इनपर बुलडोजर चलाने के पीछे वजह शहर का मास्टर प्लान बताया गया। लेकिन अब इस मसले पर सियासत का पारा गर्मा गया है। कांग्रेस इसे बीजेपी का धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र बता रही है तो बीजेपी इस कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दे रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा  ने इसे लेकर प्रेसवार्ता में सरकार पर लगे आरोपों पर सफाई भी दी है। डोटासरा ने कहा है कि मंदिरों को गिराने का काम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत हुआ और इसमें कांग्रेस या राज्य सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा- बीजेपी फैला रही धार्मिक उन्माद
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मसले पर प्रेसवार्ता बुलाते हुए बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने राजगढ़ (अलवर) मंदिर प्रकरण को भाजपा का झूठ करार दिया। उन्होंने कहा, अलवर के जिस मंदिर की बात कही जा रही है वहां अतिक्रमण हटाने की शुरुआत वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार के समय शुरू हुई। वहां के बीजेपी मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने 15 दिसंबर 2018 को अलवर जिला कलेक्टर को चिट्‌ठी लिखकर अतिक्रमण हटाने की बात कही।जहां अतिक्रमण हटाया गया, वहां बीजेपी का बोर्ड है। बोर्ड की बैठक 2021 में हुई, जिसमें अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद यह अतिक्रमण हटाया गया। यह कहना कि कांग्रेस की सरकार ने ऐसा किया है यह गलत है। बीजेपी इस मुद्दे पर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़े

Hindu organizations protests

उत्तराखंड : विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने किया थानों में धरना-प्रदर्शन

March 3, 2026
MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
Kejriwal and Sisodia

राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी

February 27, 2026
Load More

पूनियां बोले 300 साल पुराना मंदिर अतिक्रमण कैसे? बीजेपी ने मौके पर टीम भेजी
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा है कि 300 साल पुराना मंदिर कैसे अतिक्रमण करार दिया जा सकता है? ऐसा कैसे हुआ? इसकी जांच के लिए पार्टी का एक दल मौके पर भेजा जा रहा है। इसकी तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने माना है कि नगर पालिका के बीजेपी बोर्ड से यह गलती हुई है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा ने कहा- नगर पालिका में बीजेपी का बोर्ड
स्थानीय कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा ने मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई पर सारा कसूर बीजेपी को ठहराया है। उन्होंने कहा कि यहां की नगर पालिका में बीजेपी का बोर्ड है। और इस कार्रवाई के पीछे भी इसी बोर्ड का हथा है। इसमें कांग्रेस को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- मास्टर प्लान के तहत कार्रवाई
राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी नेता सतीश दुहारिया ने कहा है कि यह कार्रवाई प्रशासन के स्तर पर की है। उधर, पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के प्रस्ताव को बोर्ड की ओर से पास होने की बात कही है। इसी प्रस्ताव के बाद मंदिरों को हटाया गया है। पालिका प्रशासन के अनुसार 2012 के राजगढ़ मास्टर प्लान में यहां से 60 फीट रोड है और इसी प्लान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आरईसी ने ₹ 3.50 प्रति शेयर का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया

July 29, 2024
America

अमेरिकी आर्थिक नीतियां अन्य देशों को विपरीत रूप से प्रभावित कर सकती है!

January 10, 2025

सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया

June 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.