Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

बुलडोजर से घर बचाने हाईकोर्ट पहुंचा गिरफ्तार आरोपी का परिवार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 22, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
court
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इंदौर l मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि खरगोन के सांप्रदायिक हिंसा के एक गिरफ्तार आरोपी के घर का कथित अतिक्रमण उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना नहीं हटाया जाएगा. राज्य सरकार की ओर से यह बात ऐसे वक्त कही गई है, जब खरगोन हिंसा के बाद इस कस्बे में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं. खरगोन हिंसा में कथित भूमिका के चलते गिरफ्तार फिरोज खान उर्फ सैजू की पत्नी फरीदा बी (45) ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए आशंका जताई कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका घर उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ढहा सकता है.

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला के सामने गुरुवार को याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इस मामले में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इन्हें भी पढ़े

भाजपा नेता प्रकाश पाल

भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले- राहुल गांधी देश को बताएं अपना असली धर्म और जाति

July 17, 2026
cm dhami

धामी सरकार की अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा

July 17, 2026
uttarakhand high court nainital

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

July 16, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग, सम्राट चौधरी ने पटना के 10 स्कूलों में शुरू की सुविधा

July 16, 2026
Load More

आरोपी की पत्नी ने लगाई थी याचिका
राज्य सरकार की ओर से दिए गए इस आश्वासन के बाद अदालत ने 45 वर्षीय महिला की याचिका का निपटारा कर दिया. फरीदा बी के वकील अशहर वारसी ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि उनकी मुवक्किल के शौहर फिरोज खान को खरगोन हिंसा में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वारसी ने दावा किया कि खरगोन में प्रशासन का अमला फरीदा बी के घर बुलडोजर के साथ बुधवार को पहुंचा था और उसने वहां कथित अतिक्रमण हटाने का कदम उठाने की बात कही थी. हालांकि, उन्होंने बताया कि ,‘‘खरगोन के तवड़ी मोहल्ले में करीब 1,800 वर्ग फुट पर बने इस घर का अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने मेरी मुवक्किल को कोई नोटिस नहीं दिया है.’’

खरगोन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा निकलने के बाद हुए हिंसा के मामले में गिरफ्तार फिरोज खान उर्फ सैजू पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि खान पर हिंसा के दौरान पथराव के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayodhya

अयोध्या और राम राज के नाम का साल!

January 2, 2024
WCL

वेकोलि के एक दिवसीय दौरे पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल 

June 9, 2023

पुस्तक समीक्षा : रिपोर्टर ऑन द ग्राउंड, माइक पकड़ने से पहले कलम पकड़िए

August 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली सरकार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 45 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ की शुरुआत
  • भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले- राहुल गांधी देश को बताएं अपना असली धर्म और जाति
  • स्काईरूट का विक्रम-1 ले जाएगा पीएम मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.