Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अखिलेश यादव को यूपी में ममता बनर्जी को क्यों देनी पड़ी एक सीट?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 18, 2024
in राज्य
A A
17
SHARES
575
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 80 में से सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। बची 63 में से एक भदोही की सीट ममता बनर्जी की टीएमसी को दे दी है। टीएमसी ने इस सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी भी बना दिया है। पूर्वांचल की वाराणसी से सटी भदोही सीट बेहद अहम मानी जाती है। सपा की कई छोटे दलों से भी बातचीत चल रही है। इनमें से किसी को कोई सीट न देकर टीएमसी को देना हर किसी को हैरान कर रहा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के बुलावे पर ममता बनर्जी यूपी आईं थीं। इस दौरान ही उनसे किया गया वायदा निभाने के लिए अखिलेश ने भदोही की सीट दी है।

भदोही से टीएमसी के प्रत्याशी बनाए गए ललितेशपति त्रिपाठी का कहना है कि वह तृणमूल का झंडा थामकर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अपने परदादा कमलापति त्रिपाठी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से पूर्व में किये गये वादे को निभाते हुए भदोही की सीट तृणमूल को दी है।

इन्हें भी पढ़े

leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

त्रिपाठी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि हो सकता है कि सपा द्वारा भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को सौंपे जाने से किसी को हैरत हुई हो लेकिन ममता बनर्जी सपा से इसका वादा पहले ही ले चुकी थीं। उन्होंने बताया कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के समर्थन में लखनऊ और वाराणसी में जनसभा को सम्बोधित करने आयीं तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अखिलेश से यह कहकर एक लोकसभा सीट का वादा लिया था कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की विरासत को आगे बढ़ाना है।

त्रिपाठी ने बताया कि 2021 में जब वह कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे तब उन्होंने ममता बनर्जी को एक फोटो दिखायी थी जिसमें वह भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोद में बैठे हुए हैं। उनके अनुसार वह फोटो दिखाते हुए उन्होंने ख्वाहिश जतायी थी कि वह तृणमूल कांग्रेस के झंडे तले अपने परदादा कमलापति त्रिपाठी की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मड़िहान सीट से विधायक रह चुके ललितेशपति त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी से 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी, मगर ममता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा से एक सीट मांगेंगी। त्रिपाठी के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने 2022 के विधानसभा चुनाव की संयुक्त रैलियों और पिछले साल बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भी सपा प्रमुख को यह बात याद दिलायी थी।

त्रिपाठी ने कहा कि उसी वादे को पूरा करते हुए सपा मुखिया ने भदोही सीट तृणमूल को दी है। उन्होंने दावा किया कि भदोही सीट पर जीत के साथ उत्तर प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस का खाता खुलने जा रहा है और वह इसके जरिये अपने परदादा और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कमलापति त्रिपाठी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

इस सवाल पर कि संगठन और कार्यकर्ताओं के बगैर भदोही सीट पर चुनाव कैसे लड़ेंगे, त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी साल 2004 और 2009 में दो बार भदोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, इसलिए यह क्षेत्र उनके लिए नया नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा वह तृणमूल कांग्रेस के झंडे पर सपा और कांग्रेस की मदद से चुनाव जीतेंगे।

स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कमलापति त्रिपाठी अप्रैल 1971 से जून 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Corona virus 'X

भारत में नया कोविड वैरिएंट NB.1.8.1, जानें इसके लक्षण!

May 28, 2025
ADR

एडीआर और उत्तराखंड इलेक्शन वॉच की ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ मुहीम

September 11, 2023
Kashmir tourism industry

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट, लाखों की आजीविका खतरे में?

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.