Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

देश का वो राज्य जो हमेशा रहता है ‘विपक्ष मुक्त’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2024
in राज्य
A A
neta cartun
12
SHARES
416
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र की राजनीति में बहुत ज्यादा दखल नहीं, विवादों से दूर, कई चुनाव आए और गए लेकिन उन्हें हराने वाला अब तक कोई आया ही नहीं…ये परिचय एक ऐसे नेता का है जिसके सामने विपक्ष टिकता ही नहीं. जिस नेता की हम बात कर रहे हैं वो हैं नवीन पटनायक. वह बीजू जनता दल के प्रमुख हैं और एक ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं जो हमेशा विपक्ष मुक्त रहता है. नवीन पटनायक 2000 से ओडिशा की सत्ता में हैं. उन्हें राजनीति विरासत में मिली. पिता बीजू पटनायक भी ओडिशा के मुख्यमंत्री थे. उनके निधन के बाद ही नवीन पटनायक ने बीजेडी का गठन किया और वह पार्टी के पहले अध्यक्ष भी हैं.

नवीन पटनायक साल 2000 से सत्ता में है और अभी भी ओडिशा के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. ये प्रदेश नवीन पटनायक का किला है. यहां पर कांग्रेस ना के बराबर है. बीजेडी को अपने इस किले में सिर्फ और सिर्फ बीजेपी से ही चुनौती मिलती आई है. लेकिन दोनों के बीच 36 का आंकड़ा नहीं रहा है. 2009 तक दोनों का गठबंधन था और अब फिर इन दोनों दलों में साथ चुनाव लड़ने की बात चल रही है.

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

‘पटनायक सीएम, मोदी पीएम’
सत्ता में रहते हुए नवीन पटनायक को 20 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता कायम है. ओडिशा के लोग मानते हैं वे पटनायक को मुख्यमंत्री तो चाहते हैं लेकिन मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं. ओडिशा की सत्ता में आने से पहले नवीन पटनायक केंद में थे. 1997 से 2000 तक वह लोकसभा सांसद रहे. 1998 से 2000 तक वो केंद्रीय मंत्री रहे.

2000 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन में अधिकांश सीटें जीतीं. नवीन पटनायक ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 2004 में आम चुनाव हार गया, हालांकि, नवीन पटनायक राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी हुए और वह मुख्यमंत्री बने रहे.

2009 में बीजेपी से हुए अलग
2009 में लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनावों से पहले बीजेडी ने बीजेपी से नाता तोड़कर एनडीए से बाहर निकल लिया और मुख्य रूप से वाम मोर्चा और कुछ क्षेत्रीय दलों द्वारा गठित तीसरे मोर्चे में शामिल हो गया. बीजेडी ने 2009 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव दोनों में शानदार जीत हासिल की. वो 21 में से 14 लोकसभा सीटें जीतीं और 147 विधानसभा सीटों में से 103 सीटें जीतीं और 21 मई 2009 को लगातार तीसरी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

2014 के चुनाव में भी राज्य में नवीन पटनायक का जलवा कायम रहा. उनकी पार्टी ने आम चुनाव और विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की. ​​बीजू जनता दल ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 और 147 ओडिशा विधानसभा सीटों में से 117 सीटें हासिल कीं.

चुनाव बीतते गए और नवीन पटनायक मजबूत होते गए. 2019 में देश भर में बीजेपी की प्रचंड लहर के बाद भी नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल ने ओडिशा विधानसभा की 146 में से 112 सीटें (1 पर चुनाव स्थगित कर दिया गया) और 21 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें जीतीं.

लोकसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी 11, बीजेपी 7 और कांग्रेस 2 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं जेएमएम के खाते में एक सीट गई थी. इस साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने 61, कांग्रेस ने 38 और बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की थी.

इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 27, बीजेपी 6 और बीजेडी 103 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, लोकसभा चुनाव में बीजेडी 14, कांग्रेस 6 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2014 के चुनाव में बीजेडी 20 और बीजेपी 1 सीट पर जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव में बीजेडी 117, कांग्रेस 16 और बीजेपी ने 10 सीटों पर हासिल की थी. 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी 112, बीजेपी 23 और कांग्रेस 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, लोकसभा चुनाव में बीजेडी 12 और बीजेपी 8 सीटें हासिल की थी. कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट गई थी

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tension in Los Angeles

लॉस एंजेलिस में तनाव, ट्रंप का नेशनल गार्ड दांव… कानून या तानाशाही ?

June 9, 2025
Pakistan

पाक के नए पीएम पर सेना ने फिर शुरू किया नया खेल

May 31, 2023
Pandit Haridatt Sharma Foundation

‘पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन’ ने डॉ. मीनू बल को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए किया सम्मानित

March 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.