Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

फ्रेंडली फाइट या MVA में पड़ गई है दरार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 27, 2024
in राज्य
A A
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिव सेना ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें कई ऐसी सीटें भी हैं, जहां कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश करती आ रही थी। बावजूद इसके, उद्धव ने सबसे पहले वहां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि महा विकास आघाडी (MVA) में विपक्षी एकता में दरार पड़ चुकी है। वंचित बहुजन आघाडी के प्रकाश आंबेडकर पहले ही एमवीए नेताओं से नाराजगी जता चुके हैं और कह चुके हैं कि तीनों दलों में तालमेल नहीं है।

शिव सेना (यूबीटी) ने उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई को प्रत्याशी बनाया गया है,जबकि कांग्रेस इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को चुनावी मैदान में उतारना चाहती थी। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि कुछ सीटों पर MVA के घटक दल फ्रेंडली फाइट यानी आपसी दोस्ताना संघर्ष कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो MVA का वोट बैंक आपस में बंट सकता है और इसका फायदा महायुति को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

कांग्रेस मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट भी मांग रही थी, जहां से वह पूर्व सांसद संजय निरूपम को उतारना चाहती थी लेकिन शिव सेना ने वहां से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है। उद्धव ठाकरे ने सांगली सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है, जबकि कांग्रेस इस पर भी दावा कर रही थी। सांगली सीट से 1962 से लगातार 2009 तक कांग्रेस की जीत होती रही है। इसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता रहा है लेकिन पिछले दो चुनावों (2014 और 2019) से यहां भाजपा के संजय काका पाटिल जीतते रहे हैं। शिव सेना (यूबीटी) ने कोल्हापुर और सांगली लोकसभा सीटों पर भी दावा किया था। हालाँकि, बाद में उद्धव ने कोल्हापुर सीट छोड़ दी है।

शिवसेना ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख, मावल से संजोग वाघेरे पाटील, सांगली से चंद्रहार पाटील, हिंगोली से नागेश पाटील आष्टीकर, संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धारशीव से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नाशिक से राजाभाऊ वाजे, रायगड से अनंत गीते, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राऊत, ठाणे से राजन विचारे, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट से संजय दिना पाटील, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से अमोल कीर्तिकर और परभणी सीट से संजय जाधव को टिकट दिया है।

संजय राउत के मुताबिक, एमवीए में सीट शेयरिंग के अनुसार शिव सेना 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Free condom in france

फ्री राशन की तरह इस देश की सरकार देगी मुफ्त कंडोम!

December 12, 2022

सरकार फ्री में कर रही है आधार अपडेट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

April 20, 2023

सीआईएसएफ के किशोर कुमार जेना ने 19वें एशियाई खेल में भाला फेंक में जीता रजत पदक

October 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.