Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

भगवंत मान से बोले मनोज तिवारी, भाई जी केजरीवाल के जाल में मत फंसना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 24, 2022
in दिल्ली
A A
Manoj Tiwari Bhagwant Mann
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली l पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 अप्रैल को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक का दौरा करेंगे. इस अवसर पर दोनों राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे. साथ में उच्च अधिकारी भी रहेंगे. भगवंत मान के कल दिल्ली दौरे पर भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा है.

मनोज ने ट्वीट कर मान को केजरीवाल के जाल में न फंसने की सलाह दी है. सांसद तिवारी ने कहा कि मान को मैं खुद दो-तीन स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक दिखाऊंगा. मनोज तिवारी ने पंजाब सीएम को टैग करते हुए लिखा, ‘भाई @BhagwantMann जी आप केजरीवाल जी के जाल में मत फंसना,आप तो पुराने साथी रहे हो लोकसभा में भी, तो चलो 2-3 स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक मैं अपनी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में दिखाता हूं. अब आप CM हैं सच तो देखना भी चाहिए, स्कूल के कमरों की कड़ी कुंडे वाली छत का दाम क्या होगा ये भी पता करेंगे’.

इन्हें भी पढ़े

smart electricity meters

दिल्लीवालों को सस्ती बिजली पाने को हर साल कराना होगा रजिस्ट्रेशन! चूके तो बंद होगी सुविधा

August 22, 2026
business delhi

दिल्ली में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी रफ्तार!

August 21, 2026
महिला सम्मान योजना

दिल्ली की महिलाओं को किस तारीख से मिलेंगे 2500 रुपये?

August 19, 2026
Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
Load More

मनोज तिवारी आये दिन केजरीवाल सरकार को घेरते रहते हैं. तिवारी की यह कोशिश रहती है कि वे दिल्ली सरकार की कमियों को जनता के सामने लाएं. इसे लेकर बीजेपी सांसद कई बार ट्वीट भी कर चुके हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हाल ही में हमला हुआ था. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए. इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं. आम आदमी पार्टी ने इस हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया. पार्टी ने कहा कि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला और तोड़फोड़ की. उधर, बीजेपी का कहना था कि अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाया. इसलिए तोड़फोड़ हुई.

हाल ही में सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि जल बोर्ड का काम हुआ, केंद्र के पैसों से जिसका क्रेडिट अरविंद केजरीवाल ले रहे थे. उन्होंने प्लांट के पास अपना बोर्ड लगाया था, लेकिन उसके पास एक और बोर्ड लगा था जिस पर लिखा था कि केंद्र के पैसों से ये काम किया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
यति नरसिंहानंद गिरी

शर्मिष्ठा की असंवैधानिक गिरफ्तारी के जिम्मेदार गांधी की समाधि पर करेंगे उपवास : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

June 3, 2025
Arvind Kejriwal AAP

8400KM की दौड़ लगा चुके केजरीवाल अब कर रहे महारैली की तैयारी!

June 7, 2023
Opposition

‘INDIA’ को कैसे एकजुट रख पाएंगे विपक्षी दल, गड़बड़ाए समीकरण!

July 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त
  • उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.