Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ED की पूछताछ में केजरीवाल ने लिया अपने इन मंत्रियों का नाम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 1, 2024
in दिल्ली
A A
ED - Kejriwal
7
SHARES
247
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति केस में बीते 10 दिनों से से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी की तरफ से ASG राजू और केजरीवाल की ओर से रमेश गुप्ता ने पैरवी की. ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

जिस समय ईडी के वकील दलील दे रहे थे तो उस दौरान अरविंद केजरीवाल कोर्ट में मौजूद थे. जब ईडी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे, तो इस दौरान केजरीवाल चुप रहे. यह पहली बार है जब उन्होंने कोर्ट में दो मंत्रियों का नाम लिया.

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
Load More

केजरीवाल ने ईडी से पूछताछ के के दौरान कहा कि विजय नायर उन्हें नहीं, बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे. गौर करने वाली बात ये है कि जब ईडी अदालत को यह बता रही थी तो केजरीवाल ने इसका खंडन तक नहीं किया और चुप्पी साधे रखी. आपको बता दें कि आतिशी गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा की प्रभारी भी रही हैं. अरविंद केजरीवाल इस सवाल का जवाब देने से बचते रहे कि आखिर क्यों नायर ने सीएम कैंप कार्यालय में काम करने वाले लोगों के बारे में जानकारी नहीं होने का दावा किया थाउसने सीएम के कैंप कार्यालय से काम किया.

गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल- ईडी

ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने अभी तक अपने डिजिटल उपकरणों का पासवर्ड नहीं बताया है. ईडी के मुताबिक, जब भी केजरीवाल से कोई सवाल पूछा जाता है तो उनका जवाब होता है, ‘मुझे नहीं पता, मुझे नहीं पता…’ ईडी के मुताबिक, उनका आचरण बिल्कुल असहयोगात्मक है और वह अपना फोन भी नहीं दे रहे हैं तथा जानबूझकर जांच को गुमराह कर रहे हैं. इसके बाद जब ईडी ने उनकी कस्टडी मांगी तो कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए केजरीवाल

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया है. उन्हें 15 अप्रैल तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. ऐसे में केजरीवाल ने तिहाड़ ले जाने के लिए तीन किताबों की मांग की है.केजरीवाल ने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि उन्हें जेल में तीन किताबें ले जाने की मंजूरी दी जाए. इन किताबों में भगवदगीता, रामायण और वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड’ शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने जेल में जरूरी दवाओं की भी मांग की है.

तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक, अभी यह तय नहीं है कि केजरीवाल को तिहाड़ के किस बैरक में रखा जाएगा. कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को दो नंबर जेल से पांच नंबर जेल में शिफ्ट किया गया है. मनीष सिसोदिया को जेल नंबर एक में रखा गया है. वहीं, सतेंद्र जैन को तिहाड़ जेल की सात नंबर जेल में रखा गया है. के. कविता को लेडी जेल नंबर 6 में रखा गया है.बता दें कि तिहाड़ जेल में कुल नौ जेल हैं, जिनमें लगभग 12 हजार कैदी हैं. इस जेल में ईडी और सीबीआई से संबंधित कैदियों को रखा जाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

महंगाई पर भी बिखरा विपक्ष!

July 31, 2022

क्या भारत में ISI का मोहरा है अमृतपाल सिंह?

February 28, 2023
Indian economic

अर्थ के लगभग समस्त क्षेत्रों में भारत की प्रगति अतुलनीय है!

September 8, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.