Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वेकोलि ने किया अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर

सीएमडी श्री जे. पी. द्विवेदी ने टीम वेकोलि को कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ के माध्यम से किया संबोधित, उपलब्धियों के लिए दी बधाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 1, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर में अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए, ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने कोयला उत्पादन के निर्धारित 68 मिलियन टन के लक्ष्य को पार करते हुए 69.11 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। कोयला उत्पादन में वेकोलि ने गत वर्ष की तुलना में 7.5 % की वृद्धि हासिल की है।

इन्हें भी पढ़े

suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
Brahmos

ब्रह्मोस और आकाशतीर पर आया UAE का दिल, भारत के साथ होगी डील

June 22, 2026
CCPA

‘100% का मतलब सिर्फ 100% शुद्धता’, CCPA ने भ्रामक विज्ञापनों पर लगाया बैन

June 22, 2026
Ayurvedic medicine

159 दवाएं सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक नकली दवा भी पकड़ी गई

June 22, 2026
Load More

कोयला प्रेषण में भी वेकोलि ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 2023-24 के अपने लक्ष्य को पार करते हुए वेकोलि ने 70.20 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। यह गत वर्ष से 12.9 % अधिक है।

वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने ओबीआर के पुराने सारे रेकॉर्ड तोड़ते हुए, 410.8 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबी निष्कासन किया है। यह वर्ष 2023-24 के निर्धारित लक्ष्य से 51.8 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिक है। गत वर्ष की तुलना में ओबी निष्कासन में वेकोलि ने 25 % की वृद्धि हासिल की है।

दिनांक 01.04.24 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री जे. पी. द्विवेदी ने कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ के माध्यम से टीम वेकोलि के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में, कम्पनी के स्थापना-काल से अब तक का सर्वाधिक कोयला-उत्पादन, डिस्पैच एवं ओवर बर्डन निष्कासन किया है। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा की वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने पॉवर प्लांट को 60.05 मिलियन टन कोयला डिस्पेच किया है। यह अब तक का सर्वाधिक एवं गत वर्ष की तुलना में 7.1 % अधिक है। इसी प्रकार रेल मोड से किया जाने वाला कोयला प्रेषण भी अब तक का सर्वाधिक 39.16 मिलियन टन है। यह गत वर्ष से 16.4 % अधिक है।

उन्होंने कहा की वेकोलि में यह ऐतिहासिक वृद्धि अनेक सकारात्मक पहल का प्रतिफल है। उन्होंने खनन कार्य में सुरक्षा के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि कोयला खनन प्रक्रिया को अधिक कारगर एवं सुरक्षित बनाने हेतु वेकोलि द्वारा कंटीन्यूअस माइनर एवं सरफेस माइनर जैसी नई तकनीक को वृहद् तौर पर अपनाया जा रहा है। वेकोलि में 4 अतिरिक्त सरफेस माइनर तथा योजनाबद्ध अंतराल में 21 नए कन्टिन्यूयस माइनर लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि कोयला प्रेषण की प्रक्रिया में गति लाने की दृष्टि से उमरेड क्षेत्र के एमकेडी-III एवं वणी क्षेत्र की मुंगोली खदान में फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती खदान के लिए भी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी गई है।

इस वर्ष कम्पनी के उत्पादन में वणी क्षेत्र का सबसे ज्यादा 16.41 मिलियन टन कोयले का योगदान रहा। इसी प्रकार उमरेड क्षेत्र का 13.55 मिलियन टन और बल्लारपुर क्षेत्र का 10.47 मिलियन टन कोयला-उत्पादन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऐतिहासिक वृद्धि से उत्साहित टीम वेकोलि ने नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिए है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला उत्पादन का लक्ष्य 69 मिलियन टन तय किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल

क्या है पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, जिसे मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी? समझें

July 6, 2023
81st birth anniversary of film star 'Rajesh Khann

धूमधाम से संपन्न हुई फिल्म स्टार ‘राजेश खन्ना’ की 81वी जयंती

December 29, 2022
Mayor inaugurated the communicable disease control campaign

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का महापौर ने किया शुभारंभ

July 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.