Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

क्‍या KGF 2 के इस महा रिकॉर्ड को छू भी पाएगी अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2024
in मनोरंजन
A A
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई। हर तरफ पुष्‍पा राज की चर्चा है। जिस पुष्‍पा को सबने फ्लावर समझा था, वह फायर बनकर आ रहा है। सोमवार, 8 अप्रैल को अल्‍लू अर्जुन के जन्‍मदिन के मौके पर ‘पुष्‍पा 2’ का टीजर रिलीज होने वाला है। यकीनन हर फैन इस पल के लिए पलक-पांवरे बिछाकर बैठा है। लेकिन क्‍या अल्‍लू अर्जुन उस महा रिकॉर्ड को छू भी पाएंगे जो यश की ‘केजीएफ 2’ के टीजर ने बनाया है? जाहिर है कि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। लेकिन बहुत संभव है कि ‘पुष्‍पा 2’ एक नया रिकॉर्ड बना दे!

प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी KGF 2 और सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी ‘पुष्पा 2’, दोनों ही सीक्वल फिल्‍में हैं। दोनों फिल्‍मों का जॉनर भी एक जैसा है। दोनों अपराध और अपराधी की कहानी हैं। जाहिर है कि ऐसे में दोनों फिल्‍मों के बीच आगे भी खूब तुलना होने वाली है। बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़े तो जब आएंगे तब आएंगे, लेकिन फिलहाल टीजर रिलीज होने वाला है तो क्‍यों ना KGF 2 के टीजर के उस रिकॉर्ड की बात कर लें, जिसके आसपास भी कोई भटक नहीं पाया है।

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

March 29, 2026
series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
dhurandhar 2

धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

March 20, 2026
Load More

24 घंटों में 109 म‍िल‍ियन बार देखा गया था KGF 2 का टीजर
‘केजीएफ 2’ का टीजर भी यश के जन्‍मदिन के मौके पर 7 जनवरी 2021 को रिलीज किया गया था। इसने 24 घंटे में अब तक सबसे अध‍िक बार देखे गए टीजर का महा रिकॉर्ड बनाया है। KGF 2 के टीजर को यूट्यूब पर 24 घंटों में 109 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा गया था। इतना ही नहीं, तब से अब तक इस टीजर को करीब 275 म‍िल‍ियन व्‍यूज मिल चुके हैं। यह भारत में सबसे अध‍िक बार देखे गए टीजर का रिकॉर्ड है। यही नहीं, इसे 9.9 म‍िल‍ियन लाइक्‍स मिले हैं। यानी यह यूट्यूब पर सबसे अध‍िक पसंद किया गया टीजर भी है।

‘पुष्‍पा 2’ के वीडियो को 11 महीने में 110 म‍िल‍ियन व्‍यूज
अब सवाल उठता है कि क्या ‘पुष्पा 2’ का टीजर, व्यूज और लाइक्‍स के मामले में KGF 2 को पछाड़ पाएगा? आपको याद होगा बीते साल, 7 अप्रैल 2023 को मेकर्स ने ‘पुष्‍पा 2’ का एक वीडियो शेयर किया था। इसे ‘Where is Pushpa?’ नाम दिया गया था। इस वीडियो को 11 महीने में सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 110 म‍िल‍ियन बार देखा जा चुका है। यकीनन यह आंकड़े KGF2 के मुकाबले बेहद कम हैं, लेकिन फैंस की दीवानगी रंग लाई तो कुछ भी हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shiva ji

झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास की शिवरात्रि पर शिव जी का हुआ विशेष रूद्राभिषेक

August 3, 2024
शराब

आबकारी नियमों की बार-बार अवहेलना, अधिकारियों ने साधा मौन?

May 25, 2025
Amit Shah

मिशन 24 के लिए अमित शाह ने सजा दी बिसात

December 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.