Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में उम्मीदवारों के सामने जीत के रिकॉर्ड तोड़ने की होगी चुनौती!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 8, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
neta cartun
12
SHARES
386
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा और इंडिया गठबंधन की कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समक्ष तीन रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती रहेगी। इनमें प्रतिशत के मामले में अधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड प्रमुख है। यह रिकॉर्ड 40 वर्ष से कायम है। इसके अलावा इनमें सबसे अधिक मत प्राप्त करने और सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल करने का रिकाॅर्ड भी शामिल है। दोनों रिकार्ड पांच वर्ष पहले बने थे।

दिल्ली में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा व इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस कारण पिछले चुनाव के दौरान बने विभिन्न रिकार्ड टूटने की संभावना कम दिख रही है। हालांकि, दोनों खेमों ने अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के लिए कमर कस ली है और उनके नेताओं ने मतदाताओं को लुभाना शुरू कर दिया है। लिहाजा चार जून को मतगणना के बाद मालूम होगा कि वह रिकॉर्ड तोड़ पाए या नहीं।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
BJP

कौन हैं ये आठ चेहरे जिन्हें UP से राज्यसभा भेजना चाहती है BJP!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
Load More

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में प्रतिशत के मामले में सबसे अधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड 40 साल पहले वर्ष 1984 में कांग्रेस के एचकेएल भगत ने बनाया था। इंदिरा गांधी लहर में उन्होंने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में डाले गए मतों में से 76.95 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस की सुचेता कृपलानी के नाम था। उन्होंने वर्ष 1957 में नई दिल्ली क्षेत्र में 73.66 प्रतिशत मत प्राप्त करके रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, वर्ष 1984 में एचकेएल भगत ने सबसे अधिक अंतर से जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया था।

इस चुनाव में उन्होंने 317700 मतों से जीत दर्ज की थी। मगर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने वर्ष 2019 में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। प्रवेश वर्मा ने गत चुनाव में 578486 मतों सेे जीत हासिल की थी। इस चुनाव में प्रवेश वर्मा ने सबसे अधिक मत प्राप्त करने का भी रिकॉर्ड तोड़ा था। यह रिकॉर्ड कांग्रेस के सज्जन कुमार ने वर्ष 2004 में प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा के समक्ष बाहरी दिल्ली क्षेत्र में बनाया था। सज्जन कुमार ने 855550 मत प्राप्त किए थे, जबकि प्रवेश वर्मा ने 865648 मत हासिल किए थेे।

दिल्ली में सबसे कम अंतर से जीतने का रिकार्ड भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी के नाम दर्ज है। वह वर्ष 1991 में नई दिल्ली क्षेत्र से मात्र 620 मतों से जीते थे। इस चुनाव में अभिनेता से नेता बने कांग्रेस के राजेश खन्ना ने उनको कड़ी टक्कर दी थी। उधर, दिल्ली में लोकसभा चुनाव में अभी तक प्रतिशत के मामले में सबसे अधिक मतदान चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में हुआ है। यहां वर्ष 1977 में 82.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, सबसे कम मतदान का रिकार्ड बाहरी दिल्ली में वर्ष 1999 में बना था। यहां उस दौरान 41.49 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिल्ली में लोकसभा चुनावों के दौरान बने रिकॉर्ड

  • सबसे ज्यादा मत : 865648 मत- प्रवेश वर्मा (भाजपा), पश्चिम दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 2019
  • सबसे ज्यादा प्रतिशत मत : 76.95 प्रतिशत- एचकेएल भगत (कांग्रेस), पूर्वी दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 1984
  • सबसे ज्यादा अंतर से जीत : 578486 मत- प्रवेश वर्मा (भाजपा), पश्चिम दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 2019
  • सबसे कम अंतर से जीत : 620 मत-लालकृष्ण आडवाणी (भाजपा), नई दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 1991
  • सबसे ज्यादा मतदान : 82.98 प्रतिशत-चांदनी चौक क्षेत्र, वर्ष 1977
  • सबसे कम मतदान प्रतिशत : 41.49 प्रतिशत-बाहरी दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 1999

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विशेष सर्वेक्षण: 2024 में किसकी बनेगी सरकार, किसके सर होगा ताज़!

May 27, 2024
UCC and CAA

यूसीसी और सीएए से देश में होंगे बड़े बदलाव पर विवाद क्यों!

February 11, 2024

29 मई को सालवन गांव में भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती : योगेंद्र राणा

May 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.