Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

चेन्नई को अदब से हरा केएल राहुल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, थाला भी छूटे पीछे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2024
in खेल
A A
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (2024) का मैच नंबर 34, 19 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से 6 गेंद शेष रहते हुए हराया.

इसके साथ ही लखनऊ ने अपनी टैग लाइन ‘अदब से हराएंगे’ को भी इस जीत से साबित किया, पूरे मुकाबले में चेन्नई के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए. इस मैच में केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की कप्तानी पारी खेली, वहीं विकेट के पीछे 2 विकेट भी लपके. राहुल ने एक रिकॉर्ड के मामले में तो थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया.

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

वहीं कप्तान केएल राहुल ने इस दौरान कई व्यक्त‍िगत और दूसरे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. इस आईपीएल सीजन में लखनऊ की यह सात मैचों में चौथी जीत रही, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह सात मैचों में तीसरी हार रही.

इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 176 रन बनाए. चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाध‍िक 57 रनों की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने 36 और मोईन अली ने 30 रन बनाए. वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी 9 गेंदों पर नाबाद ताबड़तोड़ 28 रन बनाए. धोनी ने अपनी इन‍िंग्स में तीन चौके और दो छक्के लगाए. लखनऊ के लिए क्रुणाल पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट लिए. वहीं मोहसिन खान, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और यश ठाकुर को एक-एक विकेट मिला.

इसके बाद रनचेज के दौरान तो लखनऊ ने चेन्नई के गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया. चेन्नई के गेंदबाज विकेट लेने के ल‍िए हांफते हुए नजर आए. राहुल और क्विंटन डिकॉक डिकॉक के बीच 15 ओवरों में 134 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. इस पार्टनरश‍िनप ने पूरी तरह से मैच लखनऊ के पाले में कर दिया. राहुल ने आउट होने से पहले 82 रन बनाए, इसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं डिकॉक ने आउट होने से पहले 43 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली. डिकॉक की पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं निकोलस पूरन 23 और मार्कस स्टोइनिस आठ रन बनाकर नॉट आउट लौटे.

बहरहाल इस मैच के दौरान लखनऊ की टीम और केएल राहुल ने कई व्यक्त‍िगत रिकॉर्ड अपने नाम किए, आइए उन पर नजर डाल लेते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC CMD Shri Vivek Kumar

आरईसी के सीएमडी श्री विवेक कुमार को इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स ने 2024 का ‘विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार प्रदान किया

August 10, 2024

बिहार जातिगत सर्वे में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

October 3, 2023
Arvind Kejriwal

कांग्रेस की कुंडली में केजरीवाल का योग

December 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.