Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सिख समुदाय दुनिया के देशों के साथ भारत के रिश्तों की एक अहम कड़ी : पीएम मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 29, 2022
in राष्ट्रीय
A A
TERI Summit pm modi
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिख समुदाय को दुनिया के देशों के साथ भारत के संबंधों की एक प्रमुख कड़ी करार दिया और कहा कि भारत की बढ़ती हुई साख से सबसे ज्यादा किसी का सिर ऊंचा होता है तो वह प्रवासी भारतीय ही हैं. प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल की अगवानी करने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे. इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सिख समुदाय के लोग शामिल थे.

कनाडा, ईरान और फ्रांस सहित विभिन्न देशों की यात्राओं के दौरान प्रवासी सिखों से हुई अपनी मुलाकातों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी वह विदेश दौरों पर जाते हैं, तो उन्हें सिखों के संगत का सौभाग्य मिलता है. उन्होंने कहा, “सिख समुदाय ने भारत और दूसरे देशों के रिश्तों की कड़ी बनने का काम किया है.” प्रधानमंत्री आवास पहुंचे सिख प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में प्रवासी थे.

इन्हें भी पढ़े

hydrogen train

जींद से दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली, धुआं नहीं सिर्फ जलवाष्प- रेलवे ने रचा नया इतिहास !

July 17, 2026
IB Special Director Anurag Kumar

दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर, पूर्व आईबी स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार ने संभाला पदभार।

July 17, 2026
Aryan Gupta from Punjab and Panshul Gupta

NEET UG 2026 री-एग्ज़ाम का रिजल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल गुप्ता संयुक्त रूप से टॉपर!

July 17, 2026
PM Modi Varanasi

पीएम मोदी से अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष की मीटिंग, यूपी के राजनीतिक गलियारों में क्या चर्चा?

July 16, 2026
Load More

‘प्रवासी भारतीय मां भारती की बुलंद आवाज’
मोदी ने कहा कि वह प्रवासी भारतीयों को हमेशा से भारत का ‘राष्ट्रदूत’ मानते हैं. उन्होंने कहा, “आप सभी भारत से बाहर मां भारती की बुलंद आवाज हैं… बुलंद पहचान हैं. भारत की प्रगति देखकर आपका भी सीना चौड़ा होता है… आपका भी सिर गर्व से ऊंचा होता है.” सिख परंपरा को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की जीवंत परंपरा बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुओं ने आत्मसम्मान और मानव जीवन के गौरव का जो पाठ पढ़ाया, उसका प्रभाव हर सिख के जीवन में दिखता है.

‘नया भारत नए आयामों को छू रहा है’
उन्होंने कहा, “आजादी के अमृत काल में आज यही देश का भी संकल्प है. हमें आत्मनिर्भर बनना है, गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन बेहतर करना है.” प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत में कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन आज भारत टीकों का “सबसे बड़ा सुरक्षा कवच” तैयार करने वाला देश बनकर उभरा है. उन्होंने कहा, “नया भारत नए आयामों को छू रहा है, पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहा है. कोरोना महामारी का ये कालखंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.”

उन्होंने कहा कि कोरोना के इसी कालखंड में भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इको-सिस्टम में से एक बनकर उभरा और उसके ‘यूनिकॉर्न’ की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा, “भारत का ये बढ़ता हुआ कद… ये बढ़ती हुई साख… इससे सबसे ज्यादा किसी का सिर ऊंचा होता है तो वो हमारा डायस्पोरा है.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केंद्र सरकार कुकी आतंकवादियों के साथ,’मणिपुर’ साइनेज को हटाने का बहिष्कार।

May 22, 2025
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गणेश जोशी ने ‘परिचालन कठिनाइयों और अवसरों’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

June 21, 2023
ax-4 mission

शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा, 450 किमी दूर ISS तक 28 घंटे का रोमांचक सफर !

June 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जींद से दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली, धुआं नहीं सिर्फ जलवाष्प- रेलवे ने रचा नया इतिहास !
  • दिल्ली को मिला नया पुलिस कमिश्नर, पूर्व आईबी स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार ने संभाला पदभार।
  • वसुंधरी सोसाइटी के ‘क्रिकेट टैलेंट हंट 2.0’ का समापन: 105 बच्चों ने बिखेरा खेल का जलवा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.