Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आपने भी लिया था कोविशील्ड वैक्सीन? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Corona Vaccine
14
SHARES
469
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अदालती दस्तावेजों में स्वीकार किया है कि उनकी कोरोना वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिसमें रक्त में थक्के जमना भी शामिल है। हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कि ऐसा दुर्लभ मामलों में ही होगा।

ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उनकी वैक्सीन से कई लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा। कंपनी के खिलाफ हाईकोर्ट में 51 मामले चल रहे हैं। इस खबर ने दुनिया भर में लोगों को चिंता में डाल दिया है। इसमें भारतीय भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

आपको बता दें कि एस्ट्राजेनेका का जो फॉर्मूला था उसी से भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ने कोवीशील्ड नाम से वैक्सीन बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में करीब 80 फीसदी लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। अब इसे लेकर हुए खुलासे के बाद इंडिया टुडे ने डॉक्टरों से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से उत्पन्न दुर्लभ प्रभावों को लेकर बात की है।

अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने चैनल से बात करते हुए कहा कि वैक्सीन से जुड़े प्रतिकूल प्रभाव आम तौर पर वैक्सीनेशन के कुछ हफ्तों के भीतर ही होते हैं। इसलिए भारत में जिन लोगों ने 2 साल पहले ये टीका लिया था उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सह-अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन ने कहा कि वैक्सीन से जुड़े दुष्प्रभाव पहली खुराक के शुरुआती महीनों में देखे जा सकते हैं। अब लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। डॉ. कुमार ने कहा कि भारत में वैक्सीन के बाद टीटीएस का मामला नहीं मिला है

टीटीएस का मतलब थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम है। टीटीएस से शरीर में खून के थक्के जमने (Blood Clot) लगते हैं या बॉडी में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं। बॉडी में ब्लड क्लॉट की वजह से ब्रेन स्ट्रोक या कार्डियक अरेस्ट की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि टीटीएस के मामले कोई नई चीज नहीं है। टीटीएस पिछले 100 वर्षों से एक चर्चित बीमारी रही है। इसका पहला मामला साल 1924 में रिपोर्ट किया गया था। ये क्या है और कैसे होता है इसके बारे में डॉक्टर काफी समय से जानते हैं और 40 से भी अधिक सालों से टीटीएस चिकित्सा पाठ्यक्रम का हिस्सा रहा है।

डॉ. सुधीर कुमार ने कहा, “यह भारत और अन्य देशों से प्रकाशित कई वैज्ञानिक अध्ययनों में साबित हुआ है कि कोविड संक्रमण से रक्त के थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है, जो कि कोविड वैक्सीनेशन की तुलना में कहीं अधिक है।”

क्या कोवैक्सिन कोविशील्ड से बेहतर है?

डॉ. कुमार ने कहा कि प्रतिकूल प्रभावों के जोखिम के आधार पर हमें एक कोविड वैक्सीन के बजाय दूसरे वैक्सीन को चुनने में मदद करने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं है। उन्होंने कहा, “इसके अलावा, टीटीएस को अन्य टीकों, जैसे इन्फ्लूएंजा वैक्सीन, न्यूमोकोकल वैक्सीन, एच1एन1 टीकाकरण और रेबीज वैक्सीन के साथ भी रिपोर्ट किया गया है।”

वहीं, डॉ जयदेवन ने कहा कि दोनों टीके प्रभावी हैं। उन्होंने कहा, “यह कहने की कोई जरूरत नहीं है कि एक दूसरे से बेहतर है। सभी टीकों और चिकित्सा उपचारों के दुष्प्रभाव होते हैं। भारत में ये टीके लेने वाले करोड़ों लोग जीवित हैं और अब ठीक हैं।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Exit Polls

5 राज्यों के एग्जिट पोल:- किसकी बनेगी सरकार ? क्या कहते हैं आंकड़े !

April 29, 2026

जंगल फॉर पोलखोल

January 23, 2024
PM Modi

सिग्रीवाल बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’, 24 में 400 पार

December 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.