Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेस को बड़ा झटका, शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की पूर्व नेता और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने दोनों को ज्वाइन करवाया है. इस दौरान शेखर सुमन ने कहा- मैं खुद को नेता नहीं मानता लेकिन हमारा भी एक सामाजिक दायित्व है. हम भी अपने देश को विकसित देखना चाहते हैं, उसमें योगदान देना चाहते हैं.

बीजेपी में योगदान करने के बाद शेखर सुमन ने ये भी कहा कि उन्हें कल तक पता नहीं था कि वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत कुछ अनायास हो जाता है, मैं बीजेपी में सकारात्मक सोच के साथ आया हूं. मुझे भगवान का आदेश मिला और मैं बीजेपी में शामिल होने आ गया.

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार

September 24, 2026
el niño

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो

September 24, 2026
cm dhami

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन!

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
Load More

दस साल में आया बड़ा बदलाव- शेखर सुमन

शेखर सुमन ने टीवी9 से बात करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले हम जहां थे, आज उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हर क्षेत्र में बदलाव आया है. पहले जहां ठहराव आ गया था, अब उसमें गतिशीलता आ गई है. शेखर सुमन ने कहा कि स्टार प्रचारक या लोकसभा चुनाव जैसा कुछ सोच कर नहीं आया हूं, पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करूंगा. उन्होंने इस दौरान हीरामंडी की सफलता को लेकर भी खुशी जताई.

शेखर सुमन ने 2012 में दिया कांग्रेस से इस्तीफा

फिल्म-टीवी और थिएटर के एक्टर शेखर सुमन साल 2009 में बिहार में पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उस साल उन्होंने बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से मुकाबला किया था. शत्रुघ्न सिन्हा तब बीजेपी में थे. उस साल शेखर सुमन को करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इसके बाद साल 2012 में ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस छोड़ने का बताया कारण

वहीं बीजेपी ज्वाइन करने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा कि- मैं दो दिन पहले तक कांग्रेस में थी. अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया. मैं कहना चाहती हूं कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे, वो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात करते हैं.

राधिका खेड़ा का कहना है कि मुझे पहले यकीन नहीं था कि कांग्रेस सनातन विरोधी है लेकिन जब मुझे वास्तविकता पता चली तब मुझे पार्टी छोड़ने का फैसला करना पड़ा. राधिका खेड़ा का कहना था कि महात्मा गांधी भी तो रघुपति राघव राजा राम कहा करते थे..

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
marriage

हर शादी पर पर्यावरण बचाने का अभियान : मैती आंदोलन

November 25, 2022
bank

दिवालिया होने की कागार पर अमेरिकी बैंक?

May 6, 2024
Hindu conference

भाई वीर सिंह बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

February 1, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.