Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

आईपीएल : 21 साल का ये लड़का हर जगह बना रहा ताबड़तोड़ रन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 9, 2024
in खेल
A A
14
SHARES
452
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को पहली बार शुरू किया गया था. आईपीएल 2024 में भी ये नियम जारी है लेकिन मौजूदा सीजन में इसे लेकर खासी बहस हुई है और कई कोच, कप्तान और एक्सपर्ट इसे खेल के लिए खराब बता रहे हैं. फिर भी टीमों और कई खिलाड़ियों की इस नियम ने काफी मदद की है, जो जरूरत पड़ने पर अपनी टीम के लिए अच्छा असर डाल रहे हैं. इसमें ही एक युवा खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे उसकी टीम ने अलग-अलग बैटिंग पोजिशन पर उतारा है और इसने लगभग हर बार अपना इम्पैक्ट डाला है. नाम है- अभिषेक पोरेल.

अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार 7 मई की शाम दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर हुई थी. दिल्ली ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 221 रन बनाए थे. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैक्गर्क (52 रन), अभिषेक पोरेल (65 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (41 रन) का अहम रोल था. इसमें भी 21 साल के युवा ओपनर अभिषेक पोरेल ने उस वक्त रन बनाए, जब राजस्थान के स्पिनर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे थे.

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

पहली IPL फिफ्टी, लगातार बरसाए रन

पोरेल ने इस मैच में ओपनिंग में उतरते हुए सिर्फ 36 गेंदों में ये 65 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसमें भी युजवेंद्र चहल के खिलाफ उनका हमलावर रुख देखने लायक था. झारखंड से आने वाले इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज का IPL के दूसरे सीजन में पहला ही अर्धशतक था. इस तरह मौजूदा सीजन में वो 10 पारियों में 267 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 158 का रहा है, जो किसी भी तरह से बेहतरीन है. अभिषेक पोरेल के ये रन ऐसे ही नहीं आए और इनकी अहमियत सिर्फ आंकड़ों से ज्यादा है क्योंकि ये अलग-अलग पोजिशन में आए हैं.

जहां बोला, वहां खेलकर बनाए रन

इस युवा बल्लेबाज को दिल्ली ने लगभग हर मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बाद में उतारा है या फिर बैटिंग के बाद किसी इम्पैक्ट प्लेयर से बदला है. टीम में डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, शुरुआती मुकाबलों में मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाज होने के कारण पोरेल को किसी एक सेट नंबर पर खेलने का मौका नहीं मिला. इस सीजन के पहले ही मैच में उन्हें 9वें नंबर पर उतारा गया था और तब उन्होंने 10 गेंदों में 32 रन कूट दिए थे. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चौथे नंबर पर उतरकर 22 गेंदों में 42 रन बनाए थे. इस तरह कभी तीसरे या कभी छठे नंबर पर आकर भी पोरेल ने रन बनाए और दिल्ली के लिए सही मायनों में इम्पैक्ट प्लेयर साबित हुए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

आरईसी लिमिटेड ने अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन

March 10, 2025

कर्नाटक में BJP को लगा एक और तगड़ा झटका!

April 19, 2023
Magician book

जीवन की खूबसूरती को दिखाती है ‘जादूगरनी’

March 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.