Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल की रिहाई आम आदमी पार्टी के लिए कितना फायदेमंद!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 12, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए कहा, ‘लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना है. करोड़ों मतदाता अगले पांच साल के लिए इस देश की सरकार चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे. ‘इसके महत्व को देखते हुए हम अभियोजन पक्ष की ओर से दिए गए उस तर्क को खारिज करते हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि जमानत देने से राजनेताओं को इस देश के सामान्य नागरिकों की तुलना में लाभकारी स्थिति में होने का फायदा मिलेगा.’  इसके बाद शुक्रवार देर शाम अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तिहाड़ जेल से बाहर निकल गई. आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए यह एक बड़ी जीत मानी जा सकती है. अरविंद केजरीवाल एक साथ इस देश की जनता के एक बहुत बड़े तबके लिए जहां खलनायक हैं वहीं एक बहुत बड़ी जनसंख्या के लिए नायक भी हैं. उनके व्यक्तित्व का यही कॉम्बिनेशन उनकी राजनीति को धार देता है.आइए देखते हैं उनकी जेल से रिहाई से कितने तरह के समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे.

1-आम आदमी पार्टी के लिए कितना फायदेमंद

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
BJP

कौन हैं ये आठ चेहरे जिन्हें UP से राज्यसभा भेजना चाहती है BJP!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
Load More

सुप्रीम कोर्ट के जजों ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वो उनके समर्थकों के लिए वो शब्द रामबाण बन जाएंगे.सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और एक राष्ट्रीय दल के नेता हैं. निस्संदेह, गंभीर आरोप लगाए गए हैं, लेकिन अभी उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है. उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. वह समाज के लिए खतरा नहीं हैं. निश्चित है कि सुप्रीम कोर्ट के ये शब्द दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए  सहानुभूति वोट मिलने की संभावना को और बढ़ा देंगे. इंडिया टुडे के एक सर्वे में बहुत पहले ही यह बात आई थी कि अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर चुनावी बढ़त हासिल कर ली है.

केजरीवाल को SC से जमानत मिलने पर बोले विपक्षी नेता

2014 और 2019 के दोनों लोकसभा चुनावों में राजधानी की सात की सातों सीटें बीजेपी जीतती रही है पर इस बार स्थितियां अलग हैं. एक तो दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं दूसरे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से मिलने वाली सहानुभूति के चलते उम्मीद की जा रही है कि इस बार बीजेपी के लिए दिल्ली में सभी सीट जीतना टेढ़ी खीर है. पर 2109 में मिले बीजेपी को वोट आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मिले कुल वोट से कहीं अधिक रहा है. पर दिल्ली में पिछले लोकसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस ने तीसरे स्थान पर रहने वाली आम आदमी पार्टी से कम सीटें लेकर यह साबित कर दिया था कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली का चुनाव अभियान लीड करने वाले हैं. जाहिर है कि अब केजरीवाल की रिहाई का लाभ दोनों ही पार्टियां उठाने वाली हैं.

2-कांग्रेस के लिए दिल्ली में खुशी पर पंजाब में क्या?

जहां तक आम आदमी पार्टी की पंजाब में लोकप्रियता की बात है, इस समय अरविंद केजरीवाल वहां के सबसे बड़े लीडर हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुत बड़ी ताकत बन चुकी है. पर दिक्कत यह है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जहां एक साथ चुनाव लड़ रही हैं, वहीं पंजाब में ये दोनों पार्टियां एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सहानुभूति की फसल कांग्रेस भी काटेगी पर पंजाब में वह जनता से क्या कहेगी? पंजाब में केजरीवाल के जेल से छूटने से वहां आम आदमी पार्टी को तो फायदा मिलेगा और कांग्रेस का बंटाधार होना तय है. कांग्रेस किस तरह अरविंद केजरीवाल पर अब पंजाब में हमले करती है यह देखने लायक होगा. पंजाब कांग्रेस ने ही सबसे पहले अरविंद केजरीवाल और खालिस्तानियों के संबंध को लेकर केंद्र को चिट्ठी लिखी थी. कैप्टन अमरिंदर रहें हों या चरणजीत सिंह चन्नी , दोनों मुख्यमंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल के अलगाववादियों से संबंधों को उजागर किया था. यह कुछ वैसा ही है जैसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार पर शराब घोटाले का आरोप सबसे पहले कांग्रेस ने लगाया था. पर दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच समझौतै हो जाने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं को अपने मुंह सिलने पड़ गए. पंजाब में राहत की बात यह है कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल भी इस बार अकेले ही हैं. दशकों पुराना शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का साथ छूट चुका है.

3-क्या जेल से केजरीवाल को कैदी केजरीवाल वाली सहानुभूति नहीं मिलेगी?

विपक्ष के लिए अरविंद केजरीवाल की रिहाई से जहां उम्मीद जगती है वहीं बीजेपी के लिए राहत लेकर आई है. कम से कम दिल्ली में बीजेपी के लिए जेल में बंद अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए ज्यादा खतरनाक थे बनिस्बत जेल के बाहर केजरीवाल से. अरविंद केजरीवाल जब तक जेल में थे लोगों के लिए वो एक पीड़ित थे. भारतीय जनमानस में पीड़ित के लिए तुरंत संवेदनाएं जगती रही हैं. गिरफ्तार जयप्रकाश नारायण रहे हों या गिरफ्तार इंदिरा गांधी सभी ने देश की जनता का प्यार सबको मिला है. इसलिए दिल्ली बीजेपी के लिए जेल से बाहर अरविंद केजरीवाल पर  भ्रष्टाचार का आरोप लगाना ज्यादा आसान होगा. दिल्ली भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कहती थी वो ईमानदार हैं, उन्होंने कोई करप्शन नहीं किया, कोई बेईमानी नहीं की तो फिर उनको 1 तारीख को जेल क्यों जाना होगा? दिल्ली की जनता ने मनीष सिसौदिया, संजय सिंह को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार होते देखा और इसे बहुत सामान्य माना. बारी-बारी इतने नेता जेल गए पर पर दिल्ली में इसके खिलाफ कोई आंदोलन नहीं खड़ा हो सका है. इसलिए बीजेपी को लगता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से सहानुभूति का संकट नहीं पैदा होने वाला है.

4-इंडिया गठबंधन के दलों के लिए रिहाई बनेगी मददगार

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का असली फायदा उठाने की ताक में इंडिया गठबंधन के दल हैं. जिस तरह की प्रतिक्रिया इंडिया गठबंधन के दलों की ओर से केजरीवाल की रिहाई पर आई है वो उनकी उम्मीद को जाहिर करती है. पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने सर्वोच्च अदालत के फैसले के फौरन बाद एक्स पर पोस्ट लिखकर खुशी का इजाहर किया. उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिली है. मौजूदा चुनावों में यह बहुत ही मददगार होगा. शरद पवार ने भी तुरंत खुशी जाहिर की है. इंडिया ब्लॉक इस अंतरिम जमानत को बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ जीत के रूप में स्टैबलिश करेगी. पूरे देश में विपक्ष के संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ आंदोलन को और ताकत मिलेगी. तमाम सर्वे में यह बात सामने आई है कि आम जनता को विपक्ष यह समझाने में सफल हुआ है कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्ष को परेशान करने में कर रहा है. इंडिया ब्लॉक वोटरों को यह दिखाने की कोशिश करेगा कि केजरीवाल की रिहाई से साबित होता है कि भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तारियां गलत तरीके से की गईं हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चूक गए आधार से PAN लिंक कराना, अब नहीं कर सकेंगे 15 तरह के काम!

July 5, 2023
Biden to leave the G20 Summit

बाइडेन का G20 Summit को अधूरा छोड़ वियतनाम जाना क्यों जरूरी?

September 10, 2023
Delhi University

अब एक साथ दो डिग्री कर सकेंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स

October 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.