Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

विदेशी बनेगा टीम इंड‍िया का हेड कोच? इंडिया के ये दिग्गज भी हैं रेस में

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 16, 2024
in खेल
A A
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. उसके बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. हेड कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह नए कोच आ सकते हैं. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन मांगे हैं.

मगर इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार किसी विदेशी को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है. इसके लिए भारतीय बोर्ड ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग समेत कुछ खिलाड़ियों से बात की है.

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

विदेशी को बनाया जा सकता है टीम का कोच

इस बात का खुलासा बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने नाम ना छापने की शर्त पर किया है. हालांकि भारतीय टीम के नए कोच की रेस में पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी चल रहा है. इनके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर का नाम भी दावेदारों में है.

हालांकि सूत्र ने आजतक से कहा’ इस बार किसी विदेशी दिग्गज को भारतीय टीम का नया कोच बनाया जा सकता है. बोर्ड ने पहले ही टॉम मूडी और स्टीफन फ्लेमिंग समेत कुछ दिग्गजों ने सम्पर्क किया है. इसमें फ्लेमिंग की दावेदारी ज्यादा दिख रही है, लेकिन तब जब वो इस पद के लिए आवेदन करें, उसके बाद ही चीजें आगे बढ़ सकती हैं.’

आवेदन के लिए 27 मई आखिरी तारीख

बता दें कि बीसीसीआई ने सोमवार (13 मई) को सोशल मीडिया के जरिए नए हेड कोच के लिए आवेदन मांगे हैं. फिलहाल, राहुल द्रविड़ ही भारतीय टीम के कोच पद को संभाल रहे हैं. बीसीसीआई ने द्रविड़ को वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक के लिए कोच नियुक्त किया था.

मगर उसके बाद भारतीय बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा दिया था. यह वर्ल्ड कप 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही बीसीसीआई ने नए कोच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

उन्होंने आवेदन के लिए 27 मई आखिरी तारीख (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की है. हालांकि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया है कि राहुल द्रविड़ यदि अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं. उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा.

अगले वर्ल्ड कप तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल

हाल ही में मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में जय शाह ने कहा था, ‘हम अगले कुछ दिनों में आवेदन मंगाएंगे, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है. अगर वह दोबारा आवेदन करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच जैसे कोचिंग स्टाफ का फैसला नए कोच के परामर्श के बाद किया जाएगा.’

बता दें कि नए हेड कोच का कार्यकाल अगल 3 साल यानी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रहेगा. यह बात भी खुद जय शाह ने क्लियर की थी. उन्होंने कहा था कि नए मुख्य कोच को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कार्यभार संभालने की पेशकश की जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि जी की हुई पूजा-अर्चना

April 4, 2025

अटल विहारी वाजपेई का प्रेरणादायी जीवन!

December 24, 2023
Pregnancy

अमेरिकी लोकतंत्र पर सुप्रीम कोर्ट का धब्बा

July 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.