Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कर्नाटक में फिर टकराव की आहट, कांग्रेस की बढ़ेगी मुसीबत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 29, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
सिद्धारमैया
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली:  कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर उठा-पटक की स्थिति बनती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच टकराव की स्थिति है। इसकी वजह यह है कि डीके शिवकुमार की नजर एक बार फिर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कुर्सी पर है। दूसरी ओर डीके शिवकुमार को चुनौती देने के लिए सिद्धारमैया भी पार्टी में उनके लिए मुसीबतें खड़ी करते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस आलाकमान के लिए कर्नाटक एक बार फिर नई चुनौती बन सकता है।

दरअसल, वोक्कालिगा समुदाय के विश्व वोक्कालिगा महास्थानम के प्रमुख स्वामी चंद्रशेखर ने सिद्धारमैया को सीएम की कुर्सी डीके शिवकुमार को देने की सलाह दे दी डाली है। उन्होंने यह बयान कैंपा गौड़ा जयंती समारोह में उस समय दिया, जब मंच पर शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों मौजूद थे। दूसरी ओर स्वामी निर्मलानंद ने भी डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की बात कही है।

इन्हें भी पढ़े

bjp team

बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

August 17, 2026
bjp

BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

August 17, 2026
BJP

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

August 17, 2026
CM Devendra Fadnavis met PM Modi

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

August 17, 2026
Load More

वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं डीके शिवकुमार

बता दें कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और विधानसभा चुनाव के दौरान मठ की ओर से कांग्रेस को खुले तौर पर समर्थन मिला था, और यह भी माना जा रहा है कि ओल्ड मैसुरू इलाके में कांग्रेस को वोट देने की अपील का, पार्टी को बड़ा फायदा हुआ था। ऐसे में वोक्कालिगा समुदाय के संतों द्वारा डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की पैरवी करना, सिद्धारमैया के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि समुदाय को कांग्रेस का अहम वर्ग माना जा रहा है।

सिद्धारमैया ने भी बिछाया है जाल

दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी मंत्रियों ने डीके शिवकुमार को झटका देने के कोशिश में बड़ा बयान दिया है। सिद्धारमैया के समर्थक मंत्रियों के केएन राजन्ना, बीजेड जमीर अहमद खान और सतीश जरकीहोली ने तीन डिप्टी सीएम पद की मांग की है। माना जा रहा है कि यह इसलिए किया गया है जिससे डीके शिवकुमार की राजनीतिक पावर को कम किया जा सके और वे सिद्धारमैया को चुनौती न दे सकें।

डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने कर्नाटक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिछले साल विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीती थीं। वहीं राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की राजनीति में डीके शिवकुमार कांग्रेस के लिए संकटमोचक साबित हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उन्हें कांग्रेस हाई कमान का भी समर्थन प्राप्त है, लेकिन सिद्धारमैया अपनी तरफ से उनके खिलाफ मोर्चा खोले रहे हैं।

बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय हुआ था, लेकिन अभी सरकार बने एक साल ही हुआ है और दोनों दिग्गजों के बीच फिर से अंदरखाने टकराव शुरू हो गया है, जो कि पार्टी के लिए नया सिरदर्द बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rashtriya Divyang Sena

रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग सेना का रेल भवन पर हल्ला बोल!

May 21, 2025
Gautam-Adani

अमीरों की लिस्ट में ‘गरीब’ हुए अडानी

February 2, 2023
summer camp

पुलिस मॉडर्न स्कूल में हुआ 15 दिवसीय समर कैंप समापन समारोह का आयोजन

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा
  • बीजेपी की नई टीम में स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री हुए शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.