Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बंगाल उपचुनाव में बीजेपी के पास क्यों है बदला लेने का मौका?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 9, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 6 सीटें इस बार भले ही कम हो गई हैं। लेकिन, बुधवार यानी 10 जुलाई, 2024 को 4 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर उसका मनोबल काफी ऊंचा है।

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने इस बार के लोकसभा चुनावों में 42 सीटों में से 29 पर विजय हासिल करके पिछले लोकसभा चुनाव का हिसाब चुकता किया है। लेकिन, विधानसभा उपचुनावों को लेकर उसके हौसले मंद लग रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

4 विधानसभा सीटों में से 3 पर बीजेपी जीती थी चुनाव

बुधवार को जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, वे हैं- मानिकतला, रायगंज, रानाघाट दक्षिण और बागदाह। 2021 के विधानसभा चुनावों में इनमें से रायगंज, रानाघाट दक्षिण और बागदाह में बीजेपी जीती थी। जबकि, मानिकतला से टीएमसी के साधन पांडे चुनाव जीते थे।

बीजेपी के तीनों विधायक टीएमसी में हो गए थे शामिल

भाजपा की जीती हुई तीनों सीटों के विधायक पार्टी छोड़कर टीएमसी में चले गए थे, इसलिए वहां उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। जबकि, मानिकतला के विधायक पांडे के निधन की वजह से वहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी है, जहां से तृणमूल ने उनकी पत्नी सुप्ति पांडे को प्रत्याशी बनाया है। यहां पिछली बार भले ही टीएमसी जीती थी, लेकिन ये सीट परंपरागत तौर पर कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है।

बीजेपी के पास क्यों है बदला लेने का मौका?

इस उपचुनाव में भाजपा का मनोबल ऊंचा रखने के पीछे तीन फैक्टर काम कर रहे हैं। पहला, चार में से तीन सीटें पिछली बार उसकी जीती हुई हैं। दूसरा, बीजेपी से बगावत करने वाले पार्टी के तीनों पूर्व विधायक लोकसभा चुनावों में टीएमसी के टिकट पर उससे चुनाव हार चुके हैं; और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि बीते लोकसभा चुनावों में इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को पर्याप्त बढ़त मिली है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LOP) सुवेंदु अधिकारी ने रायगंज में साझा अभियान चलाया और इस मौके पर अधिकारी ने कहा, ‘रायगंज के लोग तृणमूल को जवाब देंगे। रायगंज सनातन धर्म के लिए मतदान करेगा।’

बीजेपी छोड़ने वाले तीनों नेता हार गए लोकसभा का चुनाव

2021 में रायगंज से बीजेपी की कृष्णा कल्याणी, रानाघाट से मुकुट मणि अधिकारी और बागदाह से बिस्वजीत दास जीते थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्तिक पॉल ने कल्याणी को रायगंज में, रानाघाट में पार्टी के जगन्नाथ सरकार ने मुकुट मणि को और मतुआ नेता शांतनु ठाकुर ने बनगांव में दास को चुनाव हराया है।

मौजूदा परिस्थितियों में अगर बीजेपी ने लोकसभा चुनावों वाला प्रदर्शन कायम रख लिया तो इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी टीएमसी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जाएगा। क्योंकि, इसका जो राजनीतिक संदेश निकलेगा, उसका प्रभाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लोकसभा चुनाव: राहुल गाँधी बोले-‘एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे’

April 12, 2024
hamas attacked israel

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौता, रविवार से होगा लागू

January 18, 2025
Loksabha

हंगामे के बीच खत्म हुआ मानसून सत्र, संसद के बाहर भी भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष

August 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.