Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में दांव पर CM सुक्खू की प्रतिष्ठा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 10, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
CM Sukhvinder Singh Sukhu
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती चार घंटों में यानी अपराह्न तीन बजे तक इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 56.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नालागढ़ में सबसे अधिक 63.7 प्रतिशत, हमीरपुर में 56.96 और देहरा में 55.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव नतीजे 13 जुलाई को घोषित होंगे।

इन विधानसभा क्षेत्रों में 2 लाख 55 हज़ार 400 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों हल्कों में 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कांगड़ा और नालागढ़ में पांच-पांच जबकि हमीरपुर में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 315 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

amit shah

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
CM Dhami

नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, जल्द होगी सर्वे

June 20, 2026
murder

NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश

June 20, 2026
Load More

मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तीनों हल्कों के मतदान केंद्र में महिलाओं व युवाओं सहित सुबह से ही लोग अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। हमीरपुर और देहरा में सुबह के समय मौसम सुहावना बना हुआ है, हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ता है। वहीं नालागढ़ में भारी बारिश के बावजूद मतदान केंद्रों में मतदाता उमड़े हुए हैं।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 78095 मतदाता मतदान करेंगे। इसी तरह नालागढ़ में 94755 और देहरा में 86520 मतदाता हैं। इन तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा के बीच है। देहरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के होशियार सिंह के बीच मुकाबला है।

वहीं हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, जबकि नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बाबा और भाजपा प्रत्याशी के.एल. ठाकुर के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का गृह जिला है ऐसे में यह उपचुनाव दोनों नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

विधानसभा उपचुनाव के नतीजों का सतारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सुक्खू सरकार बहुमत में है। विधानसभा में मौजूदा समय में विधायकों की कुल संख्या 65 है। इनमें कांग्रेस के 38 और भाजपा के 27 विधायक हैं। मतदान के बाज नतीजे जो भी हों, सुक्खू सरकार के पास फिर भी बहुमत रहेगा। गौरतलब है कि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। ये तीनों पूर्व निर्दलीय विधायक भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

तीन विधानसभा सीट पर कुल 2,59,340 लोग मतदान के लिए पात्र हैं। ये सीटें तीन निर्दलीय विधायकों- होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के 22 मार्च को सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थीं। इन विधायकों ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद वे अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने तीन जून को इनके इस्तीफे मंजूर किए थे। इन सीटों को रिक्त घोषित किया गया था, जिससे उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। भाजपा ने तीनों निर्दलीय विधायकों को उनके निवार्चन क्षेत्रों से ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने हमीरपुर से एक बार फिर पुष्पिंदर वर्मा को जबकि नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा को मैदान में उतारा।

चुनाव विश्लेषकों की मानें तो इस चुनाव में सीएम सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यदि नतीजे उलट रहे तो सीएम आलोचकों के निशाने पर आ जाएंगे। मतदान की शुरुआत के दौरान भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह, कांग्रेस कंडिडेट कमलेश ठाकुर और हरदीप सिंह बाबा वोट करने वालों में शामिल रहे। भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से कहा कि यह लड़ाई राज्य की ‘भ्रष्ट’ कांग्रेस सरकार और देहरा की ईमानदार जनता के बीच है। उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vedanta through fraudulent Gram Sabhas

रायगढ़ा में नियमों की धज्जियां उड़ा रही वेदांता!

April 28, 2026

कानूनी लड़ाई में क्यों पिछड़ी कांग्रेस?

April 4, 2023
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!
  • WhatsApp में बड़ा बदलाव, एक बटन ऑन और बदल जाएगा अनुभव
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.