Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल: भाजपा सरकार की इन 2 योजनाओं को आगे बढ़ाएगी सुक्खू सरकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
CM Sukhwinder Singh Sukhu
15
SHARES
515
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में शुरू की गई दो महत्वाकांक्षी योजनाओं हिमकेयर और सहारा का मुद्दा सोमवार को हिमाचल विधानसभा में गूंजा। वर्तमान कांग्रेस की सरकार इन दोनों योजनाओं में सुधार लाकर इन्हें को मजबूत करेगी ताकि पात्र और असहाय लोगों को इस योजना का वास्तव में लाभ मिल सके। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान हिमकेयर और सहारा योजना को लेकर विधायक सुधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, त्रिलोक जम्वाल और रणधीर शर्मा द्वारा पूछे गए संयुक्त सवाल के जवाब में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना में गड़बड़ियों, खासकर निजी अस्पतालों को पहुंचाए जा रहे लाभ की शिकायतों के बाद सरकार ने इस योजना में सुधार का निर्णय लिया है। इसी के तहत सरकार ने निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना के तहत इलाज की सुविधा को वापस ले लिया है। साथ ही कर्मचारियों को भी हिमकेयर योजना के तहत इलाज की सुविधा से बाहर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया पूर्व सरकार ने राज्य के 137 निजी स्वास्थ्य संस्थानों को हिमकेयर योजना के तहत इलाज के लिए इंपैनल्ड किया था ताकि उन्हें अधिक पैसा दिया जा सके।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

सुक्खू ने कहा कि हिमकेयर योजना की 355 करोड़ रुपए की देनदारियां अभी भी लंबित हैं। इनमें से 127 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियां निजी स्वास्थ्य संस्थानों की हैं, जबकि 227 करोड़ रुपए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत आईजीएमसी, टांडा और पीजीआई के लिए 60 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।

हिमकेयर योजना में गड़बड़ियों की कमेटी कर रही जांच

उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ियों की कैबिनेट की सब कमेटी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करेगी और केबिनेट सब कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों पर गौर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गड़बड़ियां सिर्फ हिमकेयर योजना में ही नहीं, आयुष्मान भारत योजना में भी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सहारा योजना को और मजबूत करेगी। साथ ही अपात्र लोगों को इससे बाहर भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जब सत्ता संभाली थी तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश स्वास्थ्य संस्थान रैफरल अस्पताल बन गए थे और अंत में रोगियों को पीजीआई रैफर कर दिया जाता था। हमारी सरकार ने इस पर विचार किया और टांडा तथा आईजीएमसी जैसे संस्थान को मजबूत करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बेस्ट हैल्थ सिस्टम अपनाने जा रही है। इसमें रोबोटिक सर्जरी मुख्य है।

200 डॉक्टरों की लोकसेवा आयोग से होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आईजीएमसी और टांडा में बड़े पैमाने पर डाक्टरों और नर्सों की भर्तियां करने जा रही हैं। इसके तहत 200 डॉक्टरों की भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग को सिफारिश भी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि नियमित भर्तियां होने तक इन दोनों संस्थानों में सरकार डॉक्टरों और नर्सों की आउटसोर्स आधार पर भर्तियां की जाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

पीएम मोदी को मिला ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ पुरस्कार, दुनियां में बढ़ी भारत की धाक!

April 5, 2025

महाशक्ति की मायूस जनता

July 8, 2022

दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी!

May 1, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.