Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

भारत ने 7 विकेट से बांग्लादेश को हराया, घर में जीती लगातार 18वीं सीरीज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 1, 2024
in खेल
A A
india vs bangladesh
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर ली. उसने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में बांग्लादेश का सफाया कर दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं सीरीज जीत ली है. उसे पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी. 2014 में इंग्लिश टीम ने 4 मैचों की सीरीज में 1-2 से हराया था.

भारत ने आसानी से हासिल किया टारगेट

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 95 रन का टारगेट दिया. रोहित शर्मा की टीम ने इसे ज्यादा समय लिए बिना ही हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 98 रन बनाकर मैच को जीत लिया. रोहित (8 रन) और शुभमन गिल (6) मेहदी हसन मिराज का शिकार बने. यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली और 45 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए. ताइजुल इस्लाम की गेंद पर शाकिब अल हसन ने उनका कैच लिया. विराट कोहली के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. इसके बाद कोहली और ऋषभ पंत ने मैच को समाप्त कर दिया. कोहली 29 और पंत 4 रन बनाकर नाबाद रहे. रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज और यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

3 दिन तक बारिश ने किया परेशान

इससे पहले मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. कानपुर में शुरुआती 3 दिन बारिश से प्रभावित रहे. पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया था. उसके बाद दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. चौथे दिन मौसम साफ होने पर मैच शुरू हुआ. बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गई. उसके लिए मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए थे. रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को 2-2 सफलता मिली. रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया था.

भारत ने बांग्लादेशी बॉलिंग को किया तहस-नहस

इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए आई तो उसने बांग्लादेशी बॉलिंग को तहस-नहस कर दिया. भारत ने 8 से भी ज्यादा के रन रेट से 285/9 का स्कोर खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल ने 72, केएल राहुल ने 63, विराट कोहली ने 47, शुभमन गिल ने 39 और रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए. तेजी से रन बनाने का यह फायदा हुआ कि भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका जल्द ही दे दिया.

दूसरी पारी में 146 पर सिमटी बांग्लादेशी टीम

मैच के चौथे दिन 18 विकेट गिरे. 85 ओवरों में कुल 437 रन बने. मैच में रिजल्ट निकालने के लिए यह जरूरी था कि भारतीय टीम पांचवें दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी को जल्द समेट दिया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऐसा ही किया और बांग्लादेश को 146 रन पर समेट दिया. शादमान इस्लाम ने 50 और मुशफिकुर रहीम ने 37 रन बनाए. बुमराह, अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट लिए. आकाश दीप को एक सफलता मिली. मेहमान टीम को इस तरह 94 रन की बढ़त मिली. उसने भारत के सामने 95 रन का टारगेट सेट किया. टीम इंडिया ने इसे आसानी से हासिल कर लिया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ND Tiwari

एनडी तिवारी की विरासत पर पार्टी में गरमाई सियासत, इस दावेदार ने मचाई हलचल

August 3, 2023
Arvind Kejriwal

स्वच्छता पर फेल नजर आए केजरीवाल, क्या हैं दिल्ली के अस्पतालों का हाल?

November 17, 2023
SCOPE

स्कोप के तत्वावधान में आयोजित हुई महिला फोरम की राष्ट्रीय बैठक

February 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.