Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

नए इंजन के साथ आसमान में गरजेंगे सुखोई विमान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Sukhoi Fighter Jet
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सरकार लगातार भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने में जुटी हुई है और इस बीच आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए हथियार देश मे ही बनाए जा रहे हैं. इस बीच वायुसेना को फाइटर जेट सुखोई का भारत में बना पहला इंजन हासिल हुआ है. आपको जानकर गर्व होगा कि ये इंजन देश में ही बना है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने मंगलवार को सुखोई के पहले इंजन ‘एएल-31 एफपी’ को वायुसेना को सौंपा. पिछले महीने ही रक्षा मंत्रालय ने सुखोई फाइटर जेट के लिए 240 एयरो इंजन की खरीद के लिए एचएएल के साथ एक अनुबंध किया था. इस करार की कुल कीमत 26 हजार करोड़ से अधिक है.

40 एयरो इंजन की खरीद के लिए एचएएल के साथ अनुबंध

इन्हें भी पढ़े

नेता उमर अब्दुल्ला

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

September 15, 2026
upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
upi and rupay

यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपये की सीमा से क्यों बढ़ी चिंता? जानिए क्या है सरकार का नया नियम !

September 15, 2026
Load More

पिछले महीने ही रक्षा मंत्रालय ने सुखोई फाइटर जेट के लिए 240 एयरो इंजन की खरीद के लिए एचएएल के साथ एक अनुबंध किया था. इस करार की कुल कीमत 26 हजार करोड़ से अधिक है. इन ‘एएल-31एफपी’ एयरो इंजन का निर्माण एचएएल के कोरापुट डिवीजन द्वारा किया जा रहा है. ये एयरो इंजन भारतीय वायु सेना की सुखोई फ्लीट की परिचालन क्षमता की आवश्यकता को पूरा करेंगे.

गौरतलब है कि बीते कई दशक से एचएएल की कोरापुट डिवीजन मिग-21 और मिग-29 से लेकर सुखोई के रखरखाव और ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा रही है. अब यहीं यह आधुनिक इंजन बनाए जा रहे हैं. अनुबंध के अनुसार एचएएल प्रति वर्ष 30 एयरो इंजन की आपूर्ति करेगा. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देते हुए, 26,000 करोड़ रुपये से अधिक का यह महत्वपूर्ण समझौता किया है. भारतीय वायु सेना के प्रमुख फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई के इंजन के लिए यह समझौता है.

समझौते के अनुसार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, ‘सुखोई-30 एमकेआई’ के 240 एयरो-इंजन (एएल-31एफपी) तैयार करेगा. 9 सितंबर को दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की उपस्थिति में रक्षा मंत्रालय और एचएएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस अनुबंध के तहत एचएएल द्वारा सभी 240 एयरो इंजनों की आपूर्ति अगले आठ वर्षों की अवधि में पूरी कर ली जाएगी. एचएएल स्वदेशी निर्माण में 54 प्रतिशत से अधिक का औसत हासिल करने के लिए स्वदेशीकरण सामग्री को 63 प्रतिशत तक बढ़ाएगा. इससे एयरो-इंजन की मरम्मत में भी स्वदेशी सामग्री को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

54 प्रतिशत स्‍वदेशी सामग्री से बना इंजन

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने दो सितंबर को भारतीय वायु सेना के एसयू-30 एमकेआई विमान के लिए, एयरो-इंजन की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इस मंजूरी के अंतर्गत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 240 एयरो-इंजन की खरीद के प्रस्ताव था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह खरीद सभी करों और शुल्कों सहित 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये इंजन 54 प्रतिशत स्‍वदेशी सामग्री से बने हैं. इनके कुछ प्रमुख घटकों को देश में ही तैयार किया गया है. इनका निर्माण ह‍िंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के कोरापुट प्रभाग में किया जा रहा है. एसयू-30 एमकेआई, भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल सबसे शक्तिशाली और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विमानों में से एक है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Congress Working Committee

चुनाव जिताएंगे तो ही सरकार में जगह पाएंगे, लीड दिलाने वाले नेताओं पर ही कांग्रेस होगी मेहरबान

March 30, 2024
Supreme court

क्या न्यायपालिका की तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है भारत?

July 29, 2023
Democracy In India

खामियां तमाम लेकिन पश्चिम से कहीं आगे है भारत का लोकतंत्र

May 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.