Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली मेट्रो के और करीब पहुंची रेपिड ट्रेन, शुरू हुआ ट्रायल रन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2024
in दिल्ली
A A
Rapid Train
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने साहिबाबाद से दिल्ली के अशोक नगर स्टेशन तक रैपिड रेल का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को तैयार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। शनिवार को पहली नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन पर पहुंच गई। फिलहाल मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। इस सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किलोमीटर है।

नमो भारत ट्रेन दिल्ली में कर रही प्रवेश
NCRTC के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली में प्रवेश कर रही है, जिससे कॉरिडोर का दिल्ली सेक्शन, पहले से संचालित साहिबाबाद- मेरठ साउथ खंड से जुड़ने वाला है।

इन्हें भी पढ़े

modern public toilet

दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

September 15, 2026
rekha gupta

ASHA वर्कर्स का इंसेंटिव हुआ डबल, दिल्ली की रेखा सरकार का फैसला

September 15, 2026
Ganpati Bappa

झण्डेवाला देवी मन्दिर में विराजे गणपति बप्पा, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

September 15, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
Load More

साहिबाबाद- न्यू अशोक नगर के बीच ट्रायल शुरू होने के मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस ट्रायल में सिविल स्ट्रक्चर की स्ट्रेंथ की जांच के लिए नमो भारत ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया। इसी कड़ी में जैसे-जैसे यह परीक्षण आगे बढ़ेगा, एनसीआरटीसी ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे विभिन्न सबसिस्टम के साथ ट्रेन के इंटीग्रेशन और इसके समन्वय का आकलन करने के लिए व्यापक मूल्यांकन करेगी। इसके साथ ही अगले कुछ महीनों में ट्रेन के हाई-स्पीड टेस्ट सहित व्यापक ट्रायल रन की योजना है।

साहिबाबाद – न्यू अशोक नगर के बीच 12 किमी. की दूरी
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर इस सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी, जिसके बाद यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ और मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर, दिल्ली, निर्बाध और तेज़ गति से पहुँच सकेंगे।

आनंद विहार बन जाएगा बड़ा जंक्शन
आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन, कॉरिडोर पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले यात्री पारगमन केंद्रों में से एक होगा। इस स्टेशन से दो मेट्रो लाइनों (ब्लू और पिंक), आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दो आईएसबीटी- एक दिल्ली की तरफ और दूसरा उत्तर प्रदेश के कौशांबी, जुड़ रहे हैं। इसी वजह से यहां दैनिक रूप से यात्रियों की बड़ी भीड़ आवागमन करती है। एनसीआरटीसी यात्रियों को बेहतर सुविधा और पहुँच प्रदान करने के लिए इन विभिन्न पारगमन साधनों के साथ आनंद विहार आरआरटीस स्टेशन का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित कर रही है, जिससे यह स्टेशन मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के मॉडल के रूप जाना जाएगा।

न्यू अशोक नगर में मेट्रो स्टेशन 100 मीटर की दूरी पर
न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। इन दो परिवहन साधनों को एकीकृत करने के लिए एनसीआरटीसी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर को आरआरटीएस स्टेशन के कॉनकोर्स से जोड़ने के लिए एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) तैयार कर रही है। इसके अतिरिक्त न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर पहुंच को आसान बनाने के लिए दो और एफओबी एक चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन की ओर और दूसरा प्राचीन शिव मंदिर के पास बनाए जा रहे हैं। ये एफओबी न्यू अशोक नगर के निवासियों को स्टेशन तक आवागमन के लिए आसान पहुंच प्रदान करेंगे।

एनसीआरटीसी ने हाल ही में जर्मनी में यूआईसी सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के बीच शीर्ष सम्मान हासिल किए हैं, जिसमें निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रांजिट अवार्ड और प्रतिष्ठित ओवरऑल विनर अवार्ड दो अवार्ड शामिल हैं। वर्तमान में नमो भारत ट्रेन सेवाएं साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर के खंड में संचालित हैं। इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ कुल नौ स्टेशन शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था

उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल और चुनौतियां, रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा !

May 3, 2025
Arvind Kejriwal AAP

अब खुद पानी की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखेंगे सीएम केजरीवाल!

April 3, 2023
तीरथ सिंह रावत

अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के धनी नेता हैं तीरथ सिंह रावत, भविष्य में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

June 12, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.