Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

दोस्ती में बदलती दिख रही है इस दो देशों की दुश्मनी, जानिए वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 11, 2024
in विश्व
A A
russia vs iran
7
SHARES
245
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस और ईरान के संबंधों में हाल के सालों में एक नया मोड़ आया है. विशेष रूप से 2022 के बाद से जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था. दरअसल, रूस और ईरान अतीत में एक-दूसरे के 200 साल से प्रतिस्पर्धी रहे हैं. हालांकि, अब वैश्विक परिस्थितियों और भू राजनीतिक चुनौतियों के कारण एक दूसरे के करीब आ रहे हैं.

ईरान और रूस के पास आने का मुख्य कारण अमेरिका और उसके सहयोगियों से दोनों देशों की टकराहट को माना जा रहा है. इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार (11 अक्टूबर) को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मिलने वाले हैं. ये मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम में होगी.

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

तेल के तीन रास्ते… तीनों बंद, दुनिया में फिर से मचने वाला है कोहराम?

September 15, 2026
UK

भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

September 13, 2026
ukraine-russia

BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…

September 12, 2026
UAE-Iran

UAE-ईरान हैंडशेक ने पूरी दुनिया को चौंकाया, क्या दिल्ली से निकलेगा सुलह का रास्ता?

September 12, 2026
Load More

रूस और ईरान के संबंधों का विकास

1990 के दशक से ही रूस और ईरान के संबंध सुधरने शुरू हो गए थे. रूस ने ईरान को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति की, जिसमें टैंक, मिसाइल, हेलीकॉप्टर, और लड़ाकू विमान शामिल थे. व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में आने के बाद इन संबंधों में और भी सुधार हुआ और 2005 में दोनों देशों के बीच एक बिलियन डॉलर के हथियार सौदे पर करार किया.

2015 में रूस और ईरान के बीच रणनीतिक गठबंधन की नींव  रखी गई. दोनों देशों ने सीरिया में बशर अल असद की सत्ता को बनाए रखने में मदद की. रूस ने ईरानी ठिकानों का इस्तेमाल करके सीरिया में विद्रोही ठिकानों पर बमबारी की और दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर सैन्य सहयोग किया।

2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस के लिए ईरान का समर्थन और भी महत्वपूर्ण हो गया. ईरान ने रूस को सैकड़ों ड्रोन भेजे, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किया गया. साथ ही ईरानी सेना ने रूस को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग भी दी, जिससे रूस को युद्ध में काफी मदद मिली.

रूस-ईरान के रिश्तों पर विशेषज्ञों की राय

एमिल अवदालियानी (जॉर्जियाई थिंक टैंक के निदेशक) का कहना है कि यूक्रेन युद्ध ने रूस के लिए ईरान के महत्व को और बढ़ा दिया है. 2022 से पहले तक दोनों देशों के संबंध कुछ हद तक सही नहीं थे, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद रूस को ईरान का समर्थन बहुत जरूरी हो गया है. इसके अलावा वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी की अन्ना बोर्शचेवस्काया का कहना है कि रूस और ईरान के बीच रिश्ते इसलिए भी मजबूत हो रहे हैं क्योंकि ईरान ने रूस को यूक्रेन युद्ध में खुलकर समर्थन दिया है. दोनों देश भविष्य की सैन्य जरूरतों को देखते हुए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हर व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च हमारी प्राथमिकता : न्यायमूर्ति डा. डी.के. अरोड़ा

December 11, 2025
Anjum Mandal

एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने ‘कोविड हीरो’ अंजुम मंडल पर जताया भरोसा!

November 19, 2025
pm modi

अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत, साधु संतों ने भी की पुष्पवर्षा

December 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.